सब्सक्राइब करें

Viral: स्पेन में शूटिंग करते दिखे रणबीर और श्रद्धा कपूर, वायरल हो रहा बीटीएस वीडियो 

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 10 Jun 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor and ranbir kapoor seen together shooting for a song in spain watch the bts video
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से लव रंजन खुराना की फिल्म में बिजी हैं। अभिनेता अपनी शादी के बाद तुरंत इस फिल्म की शूटिंग के लिए चले गए थे। हाल ही में लव रंजन खुराना की फिल्म से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये एक बिहाइंड द सीन वीडियो है। जिसमें दोनों को गाने की शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि रणबीर और श्रद्धा इस समय शूटिंग के लिए स्पेन में हैं। 

Trending Videos
shraddha kapoor and ranbir kapoor seen together shooting for a song in spain watch the bts video
रणबीर कपूर - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सेट पर एक डांस की शूटिंग चल रही है। इसके लिए रणबीर सफेद रंग के शर्ट और पैंट में हैं वहीं श्रद्धा ने पीले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी है। एक कोरियोग्राफर दोनों को डांस के स्टेप्स सिखा रही हैं। इस दौरान रणबीर की पीठ कैमरे की ओर है वहीं श्रद्धा एक शेड के नीचे खड़ी हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Buzz (@cricbollybuzz)

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor and ranbir kapoor seen together shooting for a song in spain watch the bts video
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी समय से इस फिल्म के चर्चे हो रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद लव रंजन की फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इसमें बोनी कपूर रणबीर के पिता का रोल निभाएंगे, वहीं इसमें डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए बोनी कपूर एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं।

shraddha kapoor and ranbir kapoor seen together shooting for a song in spain watch the bts video
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ये पहली बार होगा जब रणबीर और श्रद्धा किसी फिल्म में साथ में नजर आएंगे। लव रंजन खुराना की फिल्म के अलावा रणबीर की मूवी ब्रह्मास्त्र बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह पहली बार पत्नी आलिया भट्ट के साथ दिखाई देने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed