{"_id":"62a3019816e26b55434cbccc","slug":"thrilling-adventures-show-ranveer-vs-wild-with-bear-grylls-will-streame-on-netflix","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer VS Wild: 'जंगल में मंगल' करते नजर आएंगे रणवीर सिंह, जल्द दिखेगा अभिनेता का वाइल्ड अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer VS Wild: 'जंगल में मंगल' करते नजर आएंगे रणवीर सिंह, जल्द दिखेगा अभिनेता का वाइल्ड अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह, बियर ग्रिल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह जो भी करते हैं उनका अंदाज काफी अतरंगी होता है। वह अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों और स्टाइल से फैंस के बीच चर्चा का विषय रहते हैं। काम को लेकर अभिनेता हमेशा फुल एनर्जी में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें घने जंगल का एक सीन दिख रहा है उसके बाद नेटफ्लिक्स लिखा होता है। इसके बाद रणवीर जंगल में सभी जानवर को दिखाते हुए उनकी बातें करने लग जाते हैं। इस वीडियो ने फैंस के मन में दिलचस्पी जगा दी है कि क्या रणवीर सिंह बियर ग्रिल्स के साथ नजर आने वाले हैं।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल का सीन है और बैकग्राउंड में पहले तो रणवीर की आवाज आती है, बाद में वह बहुत डरे हुए और खतरनाक जानवरों से बचकर भागते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ बियर ग्रिल्स नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर खतरनाक स्टंट करते हुए देखे जा सकते हैं। बता दें कि रणवीर बहुत जल्द बियर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आने वाले हैं।
Jungle mein Mangal! 🤯🤯🤯
Ranveer VS Wild, an interactive special packed with thrilling adventures is COMING SOON on Netflix! pic.twitter.com/9L3jF9ZNOk
वीडियो में इस शो का नाम रणवीर वर्सेज वाइल्ड दिखाया जा रहा है। वीडियो में रणवीर कह रहे हैं कि एक बटन दबाइये और मेरी जान बचाइये। इसको लेकर बीते गुरुवार को रणवीर ने भी एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'जंगल जंगल पता चला है कि चीजें अब काफी वाइल्ड होने वाली हैं। तो सेफ्टी गियर बांध लो क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर के इस नए शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि मजा ही आ जाएगा जब रणवीर और बियर ग्रिल्स एकसाथ नजर आएंगे। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही प्रसारित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस शो के लिए साल 2021 में सर्बिया गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।