फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी-जावेद अख्तर ने कार्यक्रम किया रद्द तो बौखला उठा पाकिस्तान, बोला- 'वे हद पार कर रहे...'

Mon, 18 Feb 2019 10:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
shabana azmi and javed akhtar cancel the karachi show pakistan attacking them
shabana azmi
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं । इससे पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है । साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है । इसी कड़ी में शबाना आजमी और उनके पति गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने अपना कराची दौरा रद्द कर दिया ।  
shabana azmi and javed akhtar cancel the karachi show pakistan attacking them
shabana azmi
दरअसल, शबाना आजमी और जावेद अख्तर, कराची में शबाना के पिता और शायर कैफी आजमी के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले थे । दौरा रद्द करने के बाद 'आर्ट्स काउंसिल ऑफ पाकिस्तान' ने इन दोनों की निंदा की है ।
shabana azmi and javed akhtar cancel the karachi show pakistan attacking them
shabana azmi
समाचार पत्र 'द डॉन' ने रविवार को काउंसिल के अध्यक्ष अहमद शाह के हवाले से लिखा, "शबाना ने जिस तरह से पाकिस्तान पर हमला किया, उन्होंने हद पार कर दी। यह तरीका एक सभ्य इंसान के लिए उचित नहीं है । झे शबाना आजमी के लिए दुख होता है कि उन्होंने उम्मीद खो दी है ।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi and javed akhtar cancel the karachi show pakistan attacking them
shabana azmi
'मैं उनकी आलोचना नहीं कर रहा लेकिन पुलवामा हमले के बाद बाद जिस तरह से उन्होंने निराशा जताई इससे मुझे वाकई बहुत दुख हुआ । इस समय शबाना आजमी बहुत निराश लग रही हैं ।" काउंसिल 23-24 फरवरी को कैफी आजमी की जन्मशती मना रही है । इसमें पाकिस्तान और दुनिया के अन्य देशों के कई प्रसिद्ध कवियों और साहित्यिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया था । 
विज्ञापन
shabana azmi and javed akhtar cancel the karachi show pakistan attacking them
javed akhtar
श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले के अगले दिन दोनों कलाकारों ने अलग-अलग ट्वीट कर इस कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की थी । शबाना ने लिखा था, "इन सालों में पहली बार मुझे मेरा विश्वास कमजोर होता नजर आया है कि लोगों के बीच संपर्क होने से सत्ता प्रतिष्ठान को सही काम करने पर मजबूर कराया जा सकता है । हमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान रोकना होगा ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed