फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi: पर्दे पर हर किरदार में बखूबी ढल जाती हैं शबाना आजमी, इस फिल्म के लिए तो मुंडवा दिया था सिर

Sun, 18 Sep 2022 08:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 18 Sep 2022 08:21 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी को अगर 'हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक' कहा जाए, इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। अपने लंबे और सफल फिल्मी करियर के दौरान अभिनेत्री ने कई तरह के किरदार निभाएं।

विज्ञापन
shabana azmi birthday: from these 5 roles actress proves herself as a Influential star In Bollywood
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी को अगर 'हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक' कहा जाए, इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। अपने लंबे और सफल फिल्मी करियर के दौरान अभिनेत्री ने कई तरह के किरदार निभाएं। अपने हर किरदार को बखूबी से निभाने वाली शबाना आजमी अपने बेहतरीन अभिनय के वाकई तारीफ के काबिल हैं। एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं शबाना आजमी के कुछ ऐसे किरदारों के बारे में जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ करने को मजबूर हो गया। 

shabana azmi birthday: from these 5 roles actress proves herself as a Influential star In Bollywood
मंडी (1983) - फोटो : Social media

मंडी (1983)

1983 में आई इस बंगाली फिल्म में अभिनेत्री एक वेश्यालय चलाने वाली महिला की भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म राजनीतिक व्यंग्य पाकिस्तानी लेखक गुलाम अब्बास की एक छोटी उर्दू कहानी आनंदी पर आधारित है। फिल्म में एक्ट्रेस ने काफी बेबाक रोल अदा किया था। आजमी के उग्र दुस्साहस और साहसी हैदराबादी लहजे ने सभी की सराहना हासिल की थी। 

shabana azmi birthday: from these 5 roles actress proves herself as a Influential star In Bollywood
गॉडमदर (1999) - फोटो : Social media

गॉडमदर (1999)

साल 1999 में आई फिल्म गॉडमदर में शबाना आजमी ने संतोकबेन जडेजा का किरदार निभाया। संतोकबेन की बायोपिक इस फिल्म में एक्ट्रेस एक ऐसी महिला बनी थीं, जो गुजरात में माफिया संचालन करती थी और बाद में एक राजनेता बन गई। फिल्म में एक्ट्रेस काफी दबंग अंदाज में नजर आई थीं। अभिनेत्री के इस ऑनस्क्रीन धाकड़ अवतार को लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi birthday: from these 5 roles actress proves herself as a Influential star In Bollywood
फायर (1996) - फोटो : Social media

फायर (1996)

फिल्म फायर ने शबाना आजमी का किरदार उनकी अब तक की सबसे विवादास्पद भूमिकाओं में से एक था। इस फिल्म में वह एक समलैंगिक भूमिका निभाती नजर आईं। हालांकि, उनके इस किरदार और फिल्म को समाज में काफी विरोध झेलना पड़ा था। फिल्म में एक आम गृहिणी बनीं आजमी अपने बहनोई की पत्नी के साथ रोमांस करती नजर आई थीं।

विज्ञापन
shabana azmi birthday: from these 5 roles actress proves herself as a Influential star In Bollywood
मकड़ी (2002) - फोटो : Social media

मकड़ी (2002)

साल 2002 में आई फिल्म मकड़ी में शबाना आजमी का अपना किरदार उनके करियर का अभ तक का सबसे भयावह किरदार था। अभिनेत्री बच्चों का शिकार करने वाली एक भयानक चुड़ैल की भूमिका में नजर आईं थीं। फिल्म में उनकी रूखी त्वचा और भद्दा मेकअप बहुत ही भयानक था। उनका लुक जितना डराने वाला था, उतना ही संतुष्टिदायक भी था और उनके अभिनय को खूब तारीफें भी मिली थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed