सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi Birthday: जावेद अख्तर से शादी के लिए घरवालों से की थी बगावत, इस एक्टर से था अफेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi Birthday special ebellion with family members for marrying Javed Akhtar
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

Shabana Azmi Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का कल यानी कि 18 सितंबर को जन्मदिन है। कल शबाना आजमी अपना 71वां जन्मदिन मनायेंगी। शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हुआ था। फिल्म कलाकार होने के साथ ही वो सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। सामाजिक मुद्दों को लेकर भी वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके पिता मशहूर शायर कैफी आजमी थे। भाई बाबा आजमी फेमस सिनेमेटोग्राफर हैं। विकिपीडिया के मुताबिक, शबाना आजमी को पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।



2012 में पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित
शबाना आजमी को पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित साल 1988 में किया गया था। जबकि, तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से साल 2012 में सम्मानित किया गया है।

Trending Videos
Shabana Azmi Birthday special ebellion with family members for marrying Javed Akhtar
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं शबाना
शबाना आजमी किसी जमाने में मशहूर फिल्मकार शेखर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस बात को उन्होंने खुद ही कबूल किया है। ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी फिल्मों के लिए जाने-जाने वाले डायरेक्टर शेखर कपूर और शबाना आजमी का अफेयर कई साल तक रहा। शबाना ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि वो शेखर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi Birthday special ebellion with family members for marrying Javed Akhtar
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी ने समांतर सिनेमा के साथ ही कर्मशियल फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘हनीमून ट्रेवल्स’, ‘संसार’ जैसी व्यावसायिक फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया है। फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के कारण शबाना आजमी ने एक अलग तरह का मुकाम हासिल किया है।
 

Shabana Azmi Birthday special ebellion with family members for marrying Javed Akhtar
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘अंकुर’, ‘अर्थ’, ‘पार’, ‘गॉडमदर’ और ‘खंडहर’ फिल्मों के लिए शबाना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। शबाना आजमी ने जया भादुड़ी अभिनीत फिल्म ‘सुमन’ से प्रभावित होकर फिल्मों में आने का मन बनाया था। साल 1984 में शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से शादी की।
 

विज्ञापन
Shabana Azmi Birthday special ebellion with family members for marrying Javed Akhtar
बच्चन परिवार संग शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जावेद अख्तर, शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी से लिखने का हुनर सीखने के लिए जाते थे। इसी दौरान शबाना और जावेद अख्तर एक दूसरे के करीब आए गया और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, शबाना का परिवार इस शादी के खिलाफ था। इसकी वजह जावेद अख्तर का पहले से ही शादीशुदा होना था। जावेद की पहले से ही हनी से शादी हो चुकी थी और उनके दो बच्चे थे। लेकिन शबाना ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर जावेद अख्तर से शादी की। उन्होंने परिवार से अपने प्यार के लिए बगावत कर दी।  1984 में जावेद अख्तर और हनी का तलाक हुआ और फिर जाकर शबाना और उनकी शादी हुई। शबाना और जावेद के बच्चों का नाम फरहान और जोया  है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed