फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में शामिल शबाना आजमी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। शबाना की अदाकारी को आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया है। शबाना आजमी को 5 बार बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो एक रिकॉर्ड है।
शादीशुदा जावेद अख्तर के प्यार में शबाना आजमी ने तोड़ी थीं सारी हदें, पिता से भी की थी बगावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्हें पहली बार 1975 में फिल्म 'अंकुर', फिर 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडहर', 1985 में 'पार' और 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए यह सम्मान दिया गया था। शबाना ने ग्लैमरस एक्ट्रेस की भीड़ में खुद की अलग पहचान बनाई। स्मिता पाटिल और शबाना आजमी उस दौर की हर फिल्म की जरूरत बन गईं थीं।
पढ़ें- इस टीवी कपल के बीच हुआ कुछ ऐसा, शादी के 8 साल बाद लेना पड़ा तलाक का फैसला
'अर्थ', 'निशांत', 'अंकुर', 'स्पर्श', 'मंडी', 'मासूम', 'पेस्टॅन जी' में शबाना आजमी ने अपने अभिनय की बेहतरीन छाप दर्शकों पर छोड़ी। इन गंभीर फिल्मों के साथ-साथ शबाना ने मुख्य धारा की कॉमर्शियल फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाए रखी। 'अमर अकबर एंथनी', 'परवरिश', 'मैं आजाद हूं' जैसी व्यावसायिक फिल्मों में अपने अभिनय के रंग भरकर उन्होंने आम दर्शकों के बीच पहचान बनाई।
पढ़ें- डेंगू के बाद इस हाल में नजर आए आमिर खान, आखिर ऐसा क्या हो गया
शबना जितनी पॉपुलर अपनी अदाकारी के लिए रहीं उतनी ही सुर्खियां पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरीं। जावेद अख्तर से शादी से पहले शबाना का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ भी जुड़ा था। जावेद और शबाना की लव स्टोरी एक दम फिल्मी है। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थी।
पढ़ें- सलमान खान ने विदेश में बढ़ाया भारत का गौरव, ब्रिटेन की संसद ने किया सम्मानित
हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। उनके दो बच्चे भी थे। 1970 में जावेद अख्तर कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। उसी दौरान उनका दिल कैफी आजमी की बेटी शबाना पर आ गया। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया तक पहुंचते देर ना लगी।