शबाना आजमी (Shabana Azmi) की कार का एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। इस सड़क दुर्घटना में शबाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क हादसे में चोटिल हुईं शबाना आजमी को उस वक्त नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज अब भी जारी है। शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद बॉलीवुड के कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं शबाना आजमी, सितारों ने की जल्द ठीक होने की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खबर को सुनते ही सबसे पहले अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया। स्वरा ने लिखा- शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कार दुर्घटना में घायल हो गई हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं।
Shabana Azmi injured in road accident on Mumbai- Pune Expressway
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 18, 2020
OMG! Praying so hard 🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿 https://t.co/zV4XRo2pqH
हंसल मेहता ने लिखा- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे हमेशा खतरनाक रहा है। यहां रैश ड्राइविंग को रोकने के लिए कोई निगरानी नहीं की जाती। मैंने वहां कई भयानक हादसे देखे हैं। आशा है शबाना आजमी ठीक हैं। @OfficeofUT कृपया इस मार्ग पर सुरक्षा में तत्काल सुधार करें।
The Mumbai-Pune expressway has always been dangerous and there is little or no monitoring to prevent rash driving. Have seen so many terrible accidents there. Hope #ShabanaAzmi is fine. Dear @OfficeofUT please improve safety on this route urgently. It is quite a death trap.
I pray for speedy recovery of #ShabanaAzmi Ji.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 18, 2020