फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी और जावेद अख्तर के घर काम करने वाली ने कपल को दिया तोहफा, एक्ट्रेस ने इस तरह जताया आभार

Sun, 21 Mar 2021 04:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 21 Mar 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi Javed Akhtar dress up in ethnic clothes gifted to them, fans love 'Javed Bhau
जयश्री-शबाना आजमी-जावेद अख्तर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। इस तस्वीर में वह पति मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और एक महिला के साथ नजर आईं। इस महिला का नाम जयश्री है। इस तस्वीर के वायरल होने की वजह उनके कपड़े हैं। इस तस्वीर में शबाना आजमी और जावेद अख्तर नई ड्रेस में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को साझा किया है।

Shabana Azmi Javed Akhtar dress up in ethnic clothes gifted to them, fans love 'Javed Bhau
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस तस्वीर में शबाना आजमी ने नीले रंग की साड़ी और मरून ब्लाउज पहना है। जबकि जावेद अख्तर सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। शाबना आजमी और जावेद अख्तर को ये कपड़े जयश्री ने गिफ्ट में दिए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए शबाना आजमी ने खास पोस्ट भी लिखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

Shabana Azmi Javed Akhtar dress up in ethnic clothes gifted to them, fans love 'Javed Bhau
शबाना आजमी

अभिनेत्री ने लिखा, 'जयश्री की बेटी की शादी हो गई और उसने हमारे लिए यह तोहफा खरीदा जो हमने पहना है।' शबाना आजमी ने आगे कहा 'इन कपड़ों को एक कोने में फेंकने के बजाय, हमने वास्तव में उनके गिफ्ट का इस्तेमाल करने का फैसला किया, उनके कपड़े पहने, उन्होंने हमें ये गिफ्ट अपनी मेहनत की कमाई से खरीदकर दिया। हम दिल से इसके आभारी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi Javed Akhtar dress up in ethnic clothes gifted to them, fans love 'Javed Bhau
शबाना आजमी
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान शबाना ने इस फैन और उनके दिए गिफ्ट के बारे में बताया था, 'वह मेरी फैन नहीं है। ये हमारे घर में काम करने वाली जयश्री है। वो हमारे साथ पिछले 12 साल से रह रही है और मैं उन्हें मरते दम तक प्यार करूंगी। वह हमारे परिवार का एक अटूट हिस्सा हैं। जब उनकी बेटी की शादी हुई थी तब उन्होंने ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन कपड़े गिफ्ट में दिए थे।'
 
विज्ञापन
Shabana Azmi Javed Akhtar dress up in ethnic clothes gifted to them, fans love 'Javed Bhau
शबाना आजमी

इस तस्वीर के बाद शबाना आजमी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। शबाना आजमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म काली कुही में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ संजीता शेख, सत्यदीप मिश्रा, रिवा अरोड़ा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed