फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बॉलीवुड निर्देशक ने प्रियंका के साथ की थी आपत्तिजनक बात, सहम गई थीं अभिनेत्री

Sun, 21 Mar 2021 04:45 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 21 Mar 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra revealed with oprah winfrey interview how bollywood directed mistreated her on film set
priyanka chopra - फोटो : instagram

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाली भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान खींचा है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू की एक क्लिप खूब वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने अपने निजी जीवन से लेकर काम के मामलों पर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने स्ट्रगल के दौर को भी याद किया। इस दौरान बताया कि शुरुआती दौर में किन-किन मुसीबतों को झेलना पड़ा था। साक्षात्कार के प्रमोशन की कई क्लिप्स धीरे-धीरे सामने आ रही हैं, जो दर्शकों में प्रियंका की पूरी कहानी जानने के लिए उत्सुकता बढ़ा रही हैं।

priyanka chopra revealed with oprah winfrey interview how bollywood directed mistreated her on film set
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका ने फिल्म जगत में उनके पहले के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वो इंडस्ट्री में नई आईं थीं, उस वक्त एक निर्देशक ने सेट पर उनसे अच्छा बर्ताव नहीं किया था। उसने डांस करने को कहा था, लेकिन अभिनेत्री इसके लिए उस समय तैयार नहीं थीं और काफी डर गई थीं। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने कभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया, जिसका उन्हें काफी अफसोस है।

priyanka chopra revealed with oprah winfrey interview how bollywood directed mistreated her on film set
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका ने आगे बताया कि शुरुआत के दिनों में मेरे साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया जाता था। मैं ये सब देखकर भी चुप रहती थी। क्योंकि मुझे इस सिस्टम का हिस्सा बनना था। ये सभी चीजें एक सिस्टम के तहत चल रही थीं। मैं नहीं चाहती थी कि कुछ ऐसा हो, जिससे लोगों का मेरे साथ काम करना मुश्किल हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra revealed with oprah winfrey interview how bollywood directed mistreated her on film set
priyanka chopra - फोटो : instagram

अभिनेत्री ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए परिवार पर भी खुलकर बात की। बताया कि उन्हें माता-पिता के घर में खुलकर अपना पक्ष रखने और बोलने की आजादी थी। उनका परिवार बच्चों को बेहतर परवरिश और अच्छी समझदारी के साथ ही पूरा समर्थन भी दिया करता था।

विज्ञापन
priyanka chopra revealed with oprah winfrey interview how bollywood directed mistreated her on film set
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

प्रिंयका चोपड़ा ने कहा कि मैंने एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की थी। जब मैं स्कूल गई तो मैं क्रिश्चिएनिटी के बारे में जानती थी। मेरे पिता एक मस्जिद में गाया करते थे। इसिलए मुझे इस्लाम के बारे में भी पता था। हालांकि, मस्जिद में गाना गाने वाले बयान पर लोगों ने प्रियंका को ट्रोल भी किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed