फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजल अग्रवाल ने तस्वीर साझा कर पूछा मजेदार सवाल, किसी को नहीं मिला जवाब

Sun, 21 Mar 2021 04:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 21 Mar 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal latest Tweet Informs About Her Upcoming Movie with South Superstar after Mumbai Saga and Mosagallu
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दक्षिण सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली काजल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों काजल का लाइमलाइट में आने का एक खास कारण है। दरअसल, अभिनेत्री की एक ही दिन में दो फिल्में रिलीज हुई हैं। मुंबई सागा (Mumbai Saga) और मोसागोल्लू (Mosagallu) हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई हैं जिसके तुरंत बाद से काजल अपने दमदार अभिनय के चलते खूब वाह वाही लूट रही हैं। इसी के चलते काजल ने अपनी आने वाली एक और फिल्म की जानकारी एक ट्वीट के जरिये साझा की है।

Kajal Aggarwal latest Tweet Informs About Her Upcoming Movie with South Superstar after Mumbai Saga and Mosagallu
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram: kajalaggarwalofficial

दरअसल, फिल्म मुंबई सागा और मोसागोल्लू के शानदार प्रदर्शन के बाद काजल ने अपनी आने वाली फिल्म की भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। हाल ही में काजल ने एक ट्वीट किया है जिसे देखने के बाद फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। काजल ने एक फोटो शेयर की है जिसमें केवल एक हाथ नजर आ रहा है और साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने पसंदीदा इंसान के साथ शूटिंग कर रही हैं। 

Kajal Aggarwal latest Tweet Informs About Her Upcoming Movie with South Superstar after Mumbai Saga and Mosagallu
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram

काजल ने तस्वीर के साथ एक रहस्यमयी कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, 'मैं अपने पसंदीदा इंसान के साथ शूटिंग कर रही हूं, क्या आप बता सकते हैं कौन हैं वो?' इसके तुरंत बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कौन हैं वो जिनके साथ काजल शूटिंग कर रही हैं। कोई साउथ सुपरस्टार चिरंजिवी का नाम ले रहा है तो कोई अभनेता नागार्जुन का। हालांकि यह स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया कि काजल के पसंदीदा इंसान कौन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal latest Tweet Informs About Her Upcoming Movie with South Superstar after Mumbai Saga and Mosagallu
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि काजल फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा अब एक इनवेस्टर भी बन गई हैं। शादी के तुरंत बाद ही काजल ने बिजनेस वुमन बनने का रास्ता चुना है। काजल अग्रवाल ने ओकी गेमिंग नाम की कंपनी में 15 परसेंट हिस्सा खरीदा है। ओकी गेमिंग मुंबई की एक गेमिंग कंपनी है।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal latest Tweet Informs About Her Upcoming Movie with South Superstar after Mumbai Saga and Mosagallu
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

गौरतलब है कि अभिनेत्री काजल अग्रवाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करने वाली हैं। वो जल्द ही वेब सीरीज लाइव टेलीकास्ट में नजर आएंगी। वेंकट प्रभु की इस सीरीज का जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाला है। यह सीरीज एक टीवी क्रू की कहानी है जो एक शो बनाने की तैयारी करता है लेकिन घर में मौजूद सुपरनेचुरल पावर्स के जाल में फंस जाता है। काजल ने इसकी शूटिंग के दौरान का डरावना अनुभव भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग से घर लौटने के बाद डर की वजह से रात को नींद नहीं आती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed