फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार हादसे में घायल शबाना आजमी की तस्वीरें हुईं थी वायरल, देखकर परिवार को ऐसी हो गई थी हालत

Tue, 17 Mar 2020 10:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Mar 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi talk about her car accident and viral photo
शबाना आजमी - फोटो : file photo

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी बीती जनवरी को कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कार हादसे में शबाना आजमी के घायल होनी की तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया था। जिसको देखकर कहा जा सकता था कि उन्हें गंभीर चोट आई थी। हादसे में घायल शबाना आजमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं।

Shabana Azmi talk about her car accident and viral photo
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter

शबाना आजमी अब दो महीने बाद अपने कार हादसे पर बोली हैं। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुए सड़क हादसे के बारे में बताया। शबाना आजमी से पूछा गया जब आपकी कार दुर्घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हुईं तो कई लोगों ने माना कि यह असंवेदनशीलता थी, क्या यह भी इससे परेशान हुई थीं ? इस पर उन्होंने कहा कि उनका परिवार काफी परेशान हुआ था। 

Shabana Azmi talk about her car accident and viral photo
Shabana Azmi, Javed Akhtar - फोटो : amar ujala

शबाना आजमी ने कहा कि, 'मेरा परिवार काफी परेशान हुआ था। वह इन सभी तस्वीरों को मुझसे दूर रख रहे थे। यहां तक कि काफी समय तक तो मेरे पास मेरा मोबाइल फोन भी नहीं था। वह सभी तस्वीरें मैंने उस समय देखीं जब मैं ठीक हो रही थी। मैं अस्पताल के स्टाफ और उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरी मदद की। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर भी ढेर सारी बाते कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi talk about her car accident and viral photo
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 18 जनवरी को शबाना आजमी का कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इस दुर्घटना ने शबाना के व्यस्त कार्यक्रम पर ब्रेक लगा दिया था। वह पहले बुडापेस्ट में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, और वहां से उन्होंने अपने पति मशहूर गीताकार जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन के सप्ताह भर के उत्सव की व्यवस्था को व्यवस्थित किया। वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई थीं, लेकिन जन्मदिन के अगले ही दिन उन्हें इस सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Shabana Azmi talk about her car accident and viral photo
Shabana Azmi - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोट्स के अनुसार सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के कार ड्राइवर कमलेश कामथ पर लापरवाही से गाडी चलाने का मामला दर्ज किया गया। मामले में ड्राइवर का बयान पहले ही दर्ज करा लिया गया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास शबाना की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई थी, जिसके बाद उन्हें को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया था। शबाना के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हिंदी सिनेमा की बड़ी हस्तियों समेत देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी सलामती की दुआ की थी।

पढ़ें: मशहूर अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज खान का निधन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed