फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मदद नहीं सर्विस देते हैं': आर्थिक तंगी से गुजर रहीं शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मांगी थी मदद, मिला था ये जवाब

Wed, 07 Jul 2021 03:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 07 Jul 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
Shagufta Ali approached Sonu Sood for financial help but learnt they only provide services
शगुफ्ता अली-सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली इन दिनों सुर्खियों में हैं। 36 सालों से फिल्म और टेलीविजन जगत में सक्रिय रहीं शगुफ्ता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने 20 से अधिक टेलीविजन शोज किए हैं। कई सीरियल और फिल्में करने वालीं अभिनेत्री शगुफ्ता अली के पास काम नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना में लॉकडाउन लगने की वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा। उनकी आर्थिक स्तिथि काफी खराब हो गई है और उनके पास अपना इलाज करवाने तक के पैसे नहीं हैं। हाल ही में शगुफ्ता ने इस बात का खुलासा किया कि एक्ट्रेस ने अपनी कार से लेकर गहने तक बेच दिए हैं और अब उनके पास बेचने के लिए कुछ नहीं बचा है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो 20 साल ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और उसकी तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस के अब तक 9 कीमोथैरेपी सेशन हो चुकी हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस के पास अपने इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं इसलिए वो मदद की गुहार लग रही हैं।



शगुफ्ता अली ने कहा कि सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा) ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया, लेकिन उन्होंने मदद लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे लोग काफी कम पैसों से उनकी मदद कर रहे थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद नहीं करते हैं, बल्कि केवल सर्विस देते हैं।

Shagufta Ali approached Sonu Sood for financial help but learnt they only provide services
शगुफ्ता अली - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि बीते दिनों शगुफ्ता ने बताया था, 'डायबिटीज के कारण मेरा पैर बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। मेरा पैर सुन्न हो जाता और बहुत ज्यादा दर्द होता था। स्ट्रेस के कारण मेरा शुगर लेवल भी बढ़ गया है। इसने मेरे आंख को भी प्रभावित किया है। इस कारण मुझे ट्रीटमेंट करवाना पड़ा था। मैंने अपनी कार, गहने बेच दिए हैं। मैं ऑटो रिक्शे से डॉक्टर के पास जा रही हूं। मुझे तुरंत जीने के लिए आर्थिक मदद चाहिए। मैंने लोगों से लोन लिए है। इसके अलावा मुझे घर की ईएमआई, मेडिकल बिल भरने है।'

Shagufta Ali approached Sonu Sood for financial help but learnt they only provide services
शगुफ्ता अली - फोटो : Social Media
शगुफ्ता अली अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रही हैं। कैंसर के इलाज के 17 दिन बाद ही शगुफ्ता अपने काम पर लौट आईं थीं। उन्होंने कहा, 'उस वक्त मेरे पास ढ़ेर सारा काम था और मुझे अपनी जिम्मेदारियों का पूरा एहसास था।' उन्होंने बताया कि उन्हें चोट भी लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shagufta Ali approached Sonu Sood for financial help but learnt they only provide services
शगुफ्ता अली - फोटो : Social Media

शगुफ्ता अली ने कहा, 'मेरा एक्सीडेंट हो गया था और मेरा पैर टूट गया था। जब मैं अपने पिता से मिलने के लिए जा रही थी तो उस दौरान मेरा एक्सीडेंट हो गया था और मेरी हड्डी दो भाग में बंट गई थी।' उन्होने बताया कि इस हादसे के बाद उन्हें स्टील रॉड की मदद लेनी पड़ी थी जोकि आज भी उनके पास हैं। शगुफ्ता अली ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के इस सफर में कई चुनौतियां देखी, लेकिन वो उनसे कभी नहीं डरीं।

विज्ञापन
Shagufta Ali approached Sonu Sood for financial help but learnt they only provide services
शगुफ्ता अली - फोटो : Social Media

शगुफ्ता अली ने अपने करियर की शुरुआत सन 1989 में टेलीविजन शो 'दर्द' से की थी। उसी साल उन्होंने ने 'कानून अपना-अपना' में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने हीरो नंबर 1, सिर्फ तुम, अजूबा और इंटरनेशल खिलाड़ी में काम किया तो वही टेलीविजन पर उन्होंने एक वीर की अरदास वीरा, पुनर्विवाह और बेपनाह जैसे कई शोज किए। साल 2018 के बाद शगुफ्ता अली परदे पर कही नजर नहीं आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed