फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने कहा, 'मेरी बेटी को डेट करना है तो फॉलो करें ये नियम'

Sat, 07 Jan 2017 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh has few rules to be followed to date his daughter
सभी जानते हैं कि शाहरुख खान अपने बच्चों को लेकर कितना चिंतित रहते हैं, खासकर बेटी सुहाना को लेकर। सुहाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। कभी अपनी ड्रेसिंग को लेकर तो कभी अपनी पार्टियों को लेकर। उनके फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। हालांकि शाहरुख ने कभी अपने बच्चों पर किसी भी तरह की कोई बंदिश नहीं लगाई लेकिन अगर कोई उनकी बेटी के पास आने की भी कोशिश करेगा तो वो उसे बख्शेंगे नहीं।

शाहरुख ने कहा, 'मेरी बेटी को डेट करना है तो फॉलो करें ये नियम'

Shah Rukh has few rules to be followed to date his daughter
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के अनुसार, शाहरुख खान ने लड़कों के लिए कुछ नियम बताए हैं जो उनकी बेटी को डेट करने के लिए मानने होंगे यानि अगर कोई लड़का उनकी बेटी सुहाना को डेट करना चाहता है तो उसे कुछ नियम फॉलो करने होंगे।

ये नियम हैं:

- लड़के के पास नौकरी होनी चाहिए।
- ये समझना जरूरी है कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता।
- वकील तैयार रखना।
- वो मेरी राजकुमारी है तुमने उसे जीता नहीं है।
- मुझे वापस जेल जाने में कोई दिक्कत नहीं है।
- जो कुछ भी तुम उसके साथ करोगे, वो मैं तुम्हारे साथ करुंगा।

शाहरुख ने कहा, 'मेरी बेटी को डेट करना है तो फॉलो करें ये नियम'

Shah Rukh has few rules to be followed to date his daughter
ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने सरेआम सुहाना के लिए इस तरह चिंता जताई हो। इससे पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में उन्होंने ये तक कह दिया था कि अगर किसी लड़के ने उनकी बेटी के करीब जाने की कोशिश की तो वो उसे होंठ उखाड़ देंगे। हालांकि वो मजाक में ही कहा गया था लेकिन मजाक में ही शाहरुख ने अपने इरादे साफ कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख ने कहा, 'मेरी बेटी को डेट करना है तो फॉलो करें ये नियम'

Shah Rukh has few rules to be followed to date his daughter
फिलहाल सुहाना अपनी पढ़ाई में बिजी हैं लेकिन इस दौरान भी वो अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ जाती हैं। फिल्मों में आने में सुहाना की कोई रूचि नहीं है लेकिन शाहरुख का भी कहना है कि वो करियर चुनने के लिए अपने बच्चों पर किसी भी तरह का प्रेशर नहीं बनाते।
विज्ञापन

शाहरुख ने कहा, 'मेरी बेटी को डेट करना है तो फॉलो करें ये नियम'

Shah Rukh has few rules to be followed to date his daughter
फिल्म की बात करें तो जल्द ही शाहरुख की फिल्म 'रईस' आने वाली है। ये 25 जनवरी को रिलीज होगी जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed