{"_id":"5affb9ba4f1c1b5c798b50f2","slug":"shah-rukh-khan-70-minute-dialogue-for-kkr-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में KKR की हालत है ऐसी, शाहरुख को आज फिर दोहराना होगा '70 मिनट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आईपीएल में KKR की हालत है ऐसी, शाहरुख को आज फिर दोहराना होगा '70 मिनट'
Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में जाने की कोशिश में लगी है। कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख खान लगभग हर मैच में अपनी टीम का जोश बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहते हैं। हाल ही में उनका एक एड सामने आया था जिसमें टीम के खिलाड़ी शाहरुख खान की फिल्मों के डायलॉग बोलते नजर आए थे लेकिन अब लग रहा है शाहरुख को अपनी ही एक फिल्म का डायलॉग बोलने की जरुरत है जिससे खिलाड़ियों में जोश भर सकें।
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) May 16, 2018
2 of 5
Shah rukh Khan
आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए केकेआर को आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में मैच जीतना होगा। ऐसे में शाहरुख खान का 'चक दे इंडिया' का '70 मिनट' डायलॉग याद आता है जब उन्होंने वूमेन हॉकी टीम का कोच कबीर बेदी बनकर टीम का हौसला बढ़ाया था।
3 of 5
shah rukh khan
'चक दे इंडिया' में शाहरुख बोलते हैं- '70 मिनट, 70 मिनट है तुम्हारे पास, शायद तुम्हारी जिंदगी के सबसे खास 70 मिनट, आज तुम अच्छा खेलो या बुरा, यह 70 मिनट तुम्हें जिंदगी भर याद रहेंगे, तो कैसे खेलना है आज मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा बस इतना कहूंगा कि जाओ और यह 70 मिनट जी भरकर खेल लो। '
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shah rukh khan
'क्योंकि इसके बाद आने वाली जिंदगी में चाहे कुछ सही हो या ना हो, चाहे कुछ रहे या ना रहे, तुम हारो या जीतो लेकिन यह 70 मिनट तुमसे कोई नहीं छीन सकता, कोई नहीं, तो मैंने सोचा कि इस मैच में कैसे खेलना है आज मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा बल्कि तुम मुझे बताओगे खेलकर। क्योंकि मैं जानता हूं कि यह 70 मिनट इस टीम का हर प्लेयर अपनी जिंदगी की सबसे बढ़िया हॉकी खेल गया तो यह 70 मिनट खुदा भी तुमसे वापस नहीं मांग सकता।'
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan
शाहरुख आगे कहते हैं, 'तो जाओ, जाओ और अपने आप से, इस जिंदगी से, अपने खुदा से और हर उस इंसान से जिसने तुम्हें, तुम पर भरोसा नहीं किया अपने 70 मिनट छीन लो।' अब अगर केकेआर को आज का मैच जीतना है तो उन्हें हर हाल में शाहरुख का ये डायलॉग याद करना चाहिए कि किस तरह फिल्म में हॉकी टीम ने पूरे मैच का पासा पलट दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।