{"_id":"63172d4599716241d12c855b","slug":"shah-rukh-khan-acquired-remake-rights-of-dulhe-raja-starring-govinda-and-raveena-tandon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म का रीमेक बनाएंगे शाहरुख खान, खरीदे ‘दुल्हे राजा’ के राइट्स!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म का रीमेक बनाएंगे शाहरुख खान, खरीदे ‘दुल्हे राजा’ के राइट्स!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान, दुल्हे राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं और अब अगले साल तीन फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में धमाका करने जा रहे हैं। अगले साल उनकी 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग में वह व्यस्त चल रहे हैं। वहीं, अब उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन वह खुश हो जाएंगे। खबर है कि शाहरुख खान ने गोविंदा और रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'दुल्हे राजा' के राइट्स खरीद लिए हैं।
2 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने 1998 में आई गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म 'दुल्हे राजा' के रीमेक और नेगेटिव राइट्स खरीद लिए हैं। बहुत समय से फिल्म के राइट्स को लेकर डील अटकी हुई थी। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर फरहाद सामजी काम कर रहे हैं। स्क्रिप्ट के आधार पर आज क वक्त को देखते हुए कास्टिंग की जाएगी।
3 of 4
दुल्हे राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
'दुल्हे राजा' फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन हरमेश मल्होत्रा ने किया था। 'दुल्हे राजा' गोविंदा और रवीना टंडन की सबसे मजेदार फिल्मों में से एक है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन के अलावा कादर खान, प्रेम चोपड़ा, जॉनी लीवर. असरानी जैसे बेहतरीन कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। आखिरी बार वह 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। वहीं, अब वह एक साल में ही तीन फिल्मों के साथ वापस लौट रहे हैं। इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में कैमियो करते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।