साल 2022 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। इस साल रिलीज हो रहीं ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हो रही हैं। यदि हम सालभर में रिलीज हुई फिल्मों का आंकलन करें तो आमिन खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन', विजय देवरकोंडा की 'लाइगर', अमिताभ बच्चन की 'झुंड' समेत 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली तकरीबन 20 फिल्में फ्लॉप हुई हैं। नतीजतन, इंडस्ट्री को आठ महीनों में ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ रहा है। नीचे पढ़ें किन सितारों की फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं मिले दर्शक और किसको हुआ कितने करोड़ का नुकसान...
Bollywood: एक या दो नहीं साल 2022 में फ्लॉप हुईं 20 फिल्में, हिंदी इंडस्ट्री को हुआ इतने करोड़ का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बधाई दो
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो’ में समलैंगिकता के कई सामाजिक मुद्दों को उठाया गया था। साल 2022 में रिलीज होने वाली पहली फिल्म में फ्लॉप साबित हुई थी। जी हां 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। यानी इस फिल्म की वजह से तकरीबन 22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
झूंड
अमिताभ बच्चन की फिल्म झूंड को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले थे। लेकिन, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 23 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। जिसकी वजह से यह साल की दूसरी फ्लॉप फिल्म बन गई।
बच्चन पांडे
दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद लोगों को बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। 165 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 70 करोड़ रुपये का कारोबार कर फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई।
अटैक
इसके बाद सिनेमाघरों में आई जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत की साइंस--फिक्शन फिल्म अटैक को भी दर्शकों ने नकार दिया। 70 करोड़ रुपये की फिल्म वर्ल्डवाइड 22 करोड़ कमाकर डिसास्टर साबित हुई।