{"_id":"6200d2104287b65dc36cc639","slug":"shah-rukh-khan-act-at-lata-mangeshkar-final-rites-sparks-controversy-know-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar funeral: शाहरुख द्वारा लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा इतना विवाद?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar funeral: शाहरुख द्वारा लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा इतना विवाद?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
SRK
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लता मंगेशकर का बीते रोज पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज गायिका के अंतिम दर्शन करने के लिए जावेद अख्तर, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, शंकर महादेवन जैसे बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान शाहरुख खान को लेकर एक बड़ा विवाद सोशल मीडिया पर खड़ा हो गया है। सुबह से ही शाहरुख को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर एक वर्ग शाहरुख पर घिनौना आरोप लगा रहा है। शाहरुख खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने लता मंगेशकर की अंत्येष्टि के दौरान फूक कर 'सुर साम्राज्ञी' को श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरे वर्ग का कहना है कि शाहरुख ने दुआ पढ़ने के बाद फूंक मारी थी क्योंकि ऐसा किया जाता है। इसके बाद लोग बिना सोचे-समझे शाहरुख को ट्रोल करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही इसी बात की चर्चा हो रही है।
3 of 6
SRK
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है सच
शाहरुख खान लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए दोनों हाथों को फैलाए इस्लामिक रीति-रिवाजों से लता मंगेशकर के लिए फातिहा पढ़ते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने मास्क हटाकर फूंक मारी जो कि आम तौर पर फातिहा के बाद मारे जाने की प्रथा है। इसके बाद उन्होंने महान गायिका के पैर भी छूए थे। वहीं शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी हाथ जोड़कर नमन करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर इस तरह का विवाद तब खड़ा हुआ जब कुछ नेताओं ने शाहरुख की तस्वीर पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक बात लिखी? इसपर स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- हर रोज ये नफरती चिंटू अपनी नफरत को जहालत में छुपाकर अपनी तंग दिली का सबूत देते हैं। शाहरुख तो फिर भी दुआ फूँक रहे हैं पर इन नफरती लोगों की मानसिकता इसी लायक ही है!
विज्ञापन
5 of 6
संजय राउत
- फोटो : ANI
संजय राउत ने किया सपोर्ट
संजय राउस ने शाहरुख खान के सपोर्ट में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो इस मौके पर अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, लता जी महान आत्मा थीं। शरीर से चली गई आत्मा मेरे पास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।