अभिनेता शाहरुख खान फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। दिल्ली के रहने वाले शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा में अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। उनके संघर्ष की कहानी किसी से भी नहीं छुपी है। इस बीच शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने दिल्ली वाले बंगले को याद किया है।
बेहद खूबसूरत है शाहरुख का दिल्ली वाला बंगला, देखें किंग खान के आलीशान घर की तस्वीरें और वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही आम लोगों को भी अपने दिल्ली वाले बंगले में आने का मौका दिया है। गौरी खान ने अपने इस बंगले को दोबारा डिजाइन किया है। ऐसे में शाहरुख खान ने इस बंगले की कुछ तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। दिल्ली वाले बंगले की तस्वीरों में गौरी खान भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ शाहरुख खान ने खास पोस्ट भी लिखा है।
शाहरुख खान ने पोस्ट में लिखा, 'दिल्ली में हमारे शुरुआती दिनों की ढेर सारी यादें, यह शहर हमारे दिलों में एक खास जगह रखता है। गौरी खान ने हमारे दिल्ली वाले घर को दोबारा डिजाइन किया है और इस घर को पुरानी यादों और ढेर सारे प्यार से भर दिया है। यहां आपको एक मौका मिलता है हमारे घर में मेहमान बनकर रहने का।'
वहीं गौरी खान ने भी अपने दिल्ली वाले बंगले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बंगले की वीडियो साझा की है। इस वीडियो में गौरी खान अपने दिल्ली वाले बंगले के कमरे से लेकर ड्राइंग रूम तक को दिखाती हुई नजर आ रही हैं। शाहरुख खान की तरह गौरी खान ने भी अपने बंगलाे के लिए खास पोस्ट लिखा है।
गौरी खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारा दिल्ली वाला घर हमारे शुरुआती दिनों की यादों से भरा हुआ है, जिसे हमने वर्षों से एकत्र किया है और एक परिवार के रूप में हम सभी चीजों को प्यार करते हैं! यह मेरे दिल में बहुत खास जगह रखता है।' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और गौरी के बंगले की तस्वीरें-वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। किंग खान के फैंस बंगले की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: महामारी के बीच बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान, वायरल हुई तस्वीरें