फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AbRam Khan Birthday: शाहरुख की कार्बन कॉपी लगते हैं बेटे अबराम, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन

Tue, 26 May 2020 10:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 26 May 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Son Abram Khan Birthday Special in Hindi here see his photos
अबराम खान बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और गौरी के लाडले अबराम खान 27 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अबराम का जन्म साल 2013 में सेरोगेसी के जरिए हुआ था। छोटी सी उम्र में ही अबराम काफी मशहूर हैं। वो जहां भी जाते हैं उनकी तस्वीरें लेने के लिए फोटोग्राफर्स के बीच होड़ मच जाती है। अबराम कई मौकों पर शाहरुख के साथ देखे जाते रहे हैं। चाहें आईपीएल मैच हो या हाल ही में लॉकडाउन के बीच वायरल हुआ शाहरुख के साथ का एक वीडियो हो। इस दौरान अबराम का स्टाइल एकदम अपने पिता जैसा होता है। इनमें से कई तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें अबराम हूबहू शाहरुख जैसे लगते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‪Extremely grateful to #IforIndia, @badboyshah and @cacklerraj for music, lyrics & for working overnight. thank u Sunil for the edit. All so that I could sing. ‬ ‪Ab bhai, lockdown mein mujhe gaate hue bhi jhelna padhega. AbRam is saying 'papa enough now!’‬ ‪Par sab sahi ho jaayega!‬

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

Shahrukh Khan Son Abram Khan Birthday Special in Hindi here see his photos
अबराम खान बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

अबराम मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने स्कूल की रेस में दो मेडल जीते थे। जिसके बाद शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं था। तस्वीर में अबराम मेडल लिए हुए देखे जा सकते हैं। 

Shahrukh Khan Son Abram Khan Birthday Special in Hindi here see his photos
अबराम खान बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

अबराम पैपराजी के सामने वैसे तो काफी शर्मीले हैं लेकिन यहां बिंदास अंदाज में तस्वीर खिंचवाई है। शाहरुख और अबराम के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिखती है। दोनों ने एक जैसी ड्रेस पहनी है और सिर पर फेदर्स के ताज जैसा पहन रखा है। शाहरुख के इस अजीब लुक को देखकर साफ पता चलता है कि बेटे की ख्वाहिश को पूरी करने लिए वो कुछ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Son Abram Khan Birthday Special in Hindi here see his photos
अबराम खान बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख और अबराम दोनों ने हुडी पहन रखी है। तस्वीर तब की है जब शाहरुख मुंबई में अपना वोट देने पहुंचे थे। अभिनेता ने बाद में बताया था कि वो क्यों अबराम को लेकर गए थे। इंस्टाग्राम पर शाहरुख ने लिखा था- 'लिटिल वन कन्फ्यूज था कि 'बोटिंग' और 'वोटिंग' में क्या अंतर है? उसे दोनों के बीच अंतर समझाने के लिए हम उसे अपने साथ लाए।' 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Son Abram Khan Birthday Special in Hindi here see his photos
अबराम खान बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

ईद और दिवाली जैसे खास मौकों पर शाहरुख खान अपने प्रशंसकों से मिलने घर की छत पर आते हैं। जहां वो उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर में शाहरुख खान बेटे अबराम के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक जैसी ड्रेस भी पहन रखी है।

Ground Report: किराये के घरों में फंसे कलाकारों की हालत खस्ता, शुरू न हुई शूटिंग तो बिगड़ेंगे हालात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed