सब्सक्राइब करें

शाहरुख को बेड से उठाने के लिए गौरी को करनी पड़ती हैं इतनी मशक्कत, वीडियो में दिखा सबूत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Aug 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan this romantic video goes viral
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media

शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। फिल्मों से इतर शाहरुख इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें गौरी भी नजर आ रही हैं।

Trending Videos
shah rukh khan and gauri khan this romantic video goes viral
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media

वीडियो में दिखाया गया है कि शाहरुख और गौरी बेड पर हैं। जहां शाहरुख सो रहे हैं और गौरी किताब पढ़ रही होती हैं। तभी उनके घर की घंटी बजती है। दोनों में से दरवाजा खोलने के लिए कौन जाएगा, इसी को लेकर तकरार होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan this romantic video goes viral
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media

दरअसल ये वीडियो एक एड फिल्म का है। शाहरुख और गौरी इससे पहले भी कई एड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जिसमें इस जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। शाहरुख के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने जीरो के फ्लॉप होने के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है।

shah rukh khan and gauri khan this romantic video goes viral
Shah rukh Khan, Gauri Khan - फोटो : social media

इंडस्ट्री में 27 साल से काम कर रहे शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैंने इस बीच बहुत सारी कहानियां सुनी हैं लेकिन वो केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे प्रोडक्शन हाउस के लिए भी हैं। मुझे अपने बारे में नहीं पता। मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं। एक मजेदार फिल्म लेकिन अभी तक ऐसा कोई विचार आया नहीं है। असल में मैं ऐसे भी ठीक हूं।'
 

विज्ञापन
shah rukh khan and gauri khan this romantic video goes viral
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : ani

हालांकि भारतीय दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स शाहरुख खान को लेकर आ रहा है। शाहरुख खान की पहली वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड है जिसमें इमरान हाशमी लीड रोल कर रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सात एपिसोड की ये सीरीज बिलाल सिद्दीकी के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है और अगले महीने की 27 तारीख को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed