{"_id":"5b2217ef4f1c1b315d8b4fb1","slug":"shah-rukh-khan-and-salman-khan-film-zero-second-teaser-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' का टीजर रिलीज, शाहरुख से बोले सलमान-'जिसके पीछे लग जाते हो लाइफ बना देते हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' का टीजर रिलीज, शाहरुख से बोले सलमान-'जिसके पीछे लग जाते हो लाइफ बना देते हो'
Thu, 14 Jun 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'जीरो' का उनके फैंस और सिनेप्रेमियो को बेसब्री से इंतजार था। अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। जी हां, फिल्म 'जीरो' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। इससे पहले बीती जनवरी को इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
2 of 5
यह टीजर इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसमें शाहरुख के अलावा सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म जीरो में सलमान खान ने कैमियो किया है। लंबे समय बाद सलमान खान और शाहरुख खान बड़े परदे पर नजर आए हैं।
3 of 5
बात करें टीजर की तो इसमें बॉलीवुड के दोनों खान की काफी बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं टीजर में यह दोनों स्टार डांस करते नजर आ रहे हैं। 1 मिनट 21 सेंकेड का यह टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। चंद मिनटों में टीजर को करीब 2 लाख लोगों ने देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरतलब है कि 'जीरो' के प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया था कि फिल्म के टीजर को सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के बीच में दिखाया जाए। इसलिए सलमान खान के फैंस को उनकी रेस के बीच में शाहरुख का 'जीरो' वाला तड़का भी देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने 'जीरो' के लिए एक गाना भी तैयार किया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि वह कौन सा गाना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अब तक टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' के 21 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।