फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK 10 Filmfare Awards: राज और राहुल में कौन रहा शाहरुख के लिए ज्यादा लकी, ‘पठान’ के टीजर से पहले यहां समझिए

Tue, 01 Nov 2022 07:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 01 Nov 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday SRK Day Pathaan Teaser Filmfare awards best actor Deewana baazigar
शाहरुख खान के 10 धमाकेदार किरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह रहे अभिनेता शाहरुख खान की पांच साल बाद बड़े परदे पर लीड हीरो के रूप में वापसी कराने जा रही यशराज फिल्म्स की मेगा बजट फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी होने में अब बस कुछ ही घंटों का फासला बाकी है। इस टीजर को देखने के लिए शाहरुख खान के दुनिया भर में फैले करोड़ों प्रशंसक उत्साहित हैं और अभी से #SRKDay #PathaanTeaser जैसे हैशटैग ट्विटर व दूसरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराने में जुट गए हैं। यशराज फिल्म्स के जिन लोगों ने ये टीजर देख लिया है, वे बताते हैं कि इसके जरिये शाहरुख बड़े परदे पर वाकई धमाका कर सकते हैं। शाहरुख ने अपने करियर में कई बड़े बड़े धमाके किए हैं और जिन लोगों को भी उनके बंगले मन्नत जाने का मौका मिला है, वे उनकी पुरस्कारों की ट्रॉफियों को देख भौचक्के रह जाते हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे इनमें से उन 10 चुनिंदा फिल्मफेयर पुरस्कारों के बारे में जो शाहरुख ने कभी राहुल, कभी राज तो कभी कुछ और बनकर जीते...


Bollywood: अनिल कपूर और उनकी पत्नी ने नाती वायु को दिया यह खास तोहफा, जानें इस गिफ्ट का मतलब

Shah Rukh Khan Birthday SRK Day Pathaan Teaser Filmfare awards best actor Deewana baazigar
फिल्म: दीवाना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: राजा सहाय
फिल्म: दीवाना (1992)
राज कंवर निर्देशित फिल्म ‘दीवाना’ शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म है। शाहरुख को बतौर अभिनेता पहला ब्रेक हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म ‘दिल आशना है’ में दिया था लेकिन रिलीज पहले ‘दीवाना’ हो गई। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। शाहरुख ने इसमें एक दीवाने आशिक का किरदार निभाया जो दिव्या भारती की एक झलक पाते ही उसके प्यार में घिर जाता है। इस फिल्म में अपने अभिनय से शाहरुख ने सबके दिल में एक अमिट छाप छोड़ी। शानदार एक्टिंग के लिए शाहरुख को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। शाहरुख और दिव्या के अलावा इस फिल्म में ऋषि कपूर और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में थे।
Raj Kundra: क्या अब भी एडल्ट फिल्म का बिजनेस करते हो? सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

Shah Rukh Khan Birthday SRK Day Pathaan Teaser Filmfare awards best actor Deewana baazigar
फिल्म: बाजीगर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: विक्की मल्होत्रा

फिल्म: बाजीगर (1993)

साल 1993 में आई ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इस फिल्म में शाहरुख के द्वारा हीरो और विलेन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला। अब्बास-मस्तान निर्देशित इस क्राइम-थ्रिलर में शाहरुख एक निर्दयी कातिल के रूप में दिखे। कहानी में शाहरुख अपने बाप के साथ हुई धोखेबाजी और उनकी मौत का बदला लेते हैं। इसी के इर्द गिर्द सारी कहानी घूमती है। फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। शाहरुख के अलावा इस फिल्म में काजोल और शिल्पा शेट्टी लीड किरदारों में हैं। शिल्पा शेट्टी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
Puri Jagannadh: लाइगर फ्लॉप होने पर पुरी जगन्नाथ को मिली जान से मारने की धमकी, निर्देशक ने पत्र लिख बताई व्यथा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday SRK Day Pathaan Teaser Filmfare awards best actor Deewana baazigar
फिल्म: अंजाम - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: विजय अग्निहोत्री
फिल्म: अंजाम (1994)

साल 1994 में आई ‘अंजाम’ एक साइको थ्रिलर फिल्म है। राहुल रवैल निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख ने एक साइको किलर का रोल प्ले किया है। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक छोटी सी गलती आपकी पूरी जिंदगी खराब कर सकती है? समाज में होने वाले महिलाओं पर अत्याचार पर भी यह फिल्म प्रकाश डालती है। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित साथ आए थे।
Vivaad Bollywood Ke: जब अभिषेक की वजह से रानी और ऐश्वर्या के बीच आ गई थी दरार,19 साल बाद हुआ दोनों का पैचअप!

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday SRK Day Pathaan Teaser Filmfare awards best actor Deewana baazigar
फिल्म: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: राज मल्होत्रा

फिल्म: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

और, अब बारी राज की। आदित्य चोपड़ा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ बॉलीवुड सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। राज और सिमरन की जोड़ी आज भी दर्शकों को बहुत भाती है। फिल्म में राज यानी शाहरुख खान और सिमरन यानि काजोल दोनों एनआरआई हैं। एक यूरोप वेकेशन के दौरान दोनों मिलते हैं और एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। सिमरन के पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते। फिर सारी कहानी सिमरन को पाने के लिए राज की कोशिशों पर आधारित है। फिल्म ने सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 10 फिल्मफेयर अवार्ड जीते और इसमें शाहरुख को मिला बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही बटोरीं सुर्खियां, आलिया की प्रेग्नेंसी पर दिया ऐसा रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed