{"_id":"5fa8d7688ebc3e9bf6237a11","slug":"shah-rukh-khan-cameo-role-in-laal-singh-chaddha-aamir-khan-direct","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शर्त पर 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखने को राजी हुए शाहरुख खान, स्पेशल अपीयरेंस की ये है पूरी डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शर्त पर 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखने को राजी हुए शाहरुख खान, स्पेशल अपीयरेंस की ये है पूरी डिटेल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, शाहरुख खान
- फोटो : instagram/aamirkahn, iamsrk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान अपनी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं कर रहे हैं। लेकिन, दूसरों की फिल्मों में उनका कैमियो करने का सिलसिला अब भी जारी है। शाहरुख की एक कैमियो किरदार निभाने की ताजा जानकारी मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से मिली है। इस फिल्म में शाहरुख ने एक कैमियो किया है लेकिन यहां और भी बड़ी बात यह है कि शाहरुख खान के इस किरदार के लिए निर्देशक आमिर खान बने।
2 of 5
शाहरुख खान, आमिर खान
- फोटो : instagram/iamsrk
शाहरुख अपने परिवार के साथ कुछ ही समय पहले दुबई से लौटे हैं। वहां वह अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का इंडियन प्रीमियर लीग में उत्साहवर्धन कर रहे थे। अब उनकी टीम आईपीएल से बाहर हो गई है तो वह दुबई से अपने घर वापस लौट आए हैं। सूत्र बताते हैं कि दुबई रवाना होने से पहले ही शाहरुख ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अपने कैमियो किरदार की शूटिंग पूरी की थी। और, फिल्म में शाहरुख के जितने भी दृश्य हैं, सभी को फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान ने खुद फिल्माया था।
3 of 5
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान
- फोटो : instagram/aamirkhan
वैसे तो आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। लेकिन, जब फिल्म में शाहरुख को फिल्माने की बारी आई तो निर्देशक की टोपी खुद आमिर ने पहनी और शाहरुख के सभी दृश्य फिल्माए। फिर शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों ने साथ में कुछ समय भी बिताया। उस समय इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में ही चल रही थी। उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं। अपने गर्भवती होने की वजह से करीना ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही खत्म कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जीरो
- फोटो : फिल्म
शाहरुख ने वर्ष 2018 में आई अपनी फिल्म 'जीरो' के बाद से अपनी किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उसके बाद से वह दूसरी फिल्मों में कैमियो जरूर करते रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख एक वैज्ञानिक के रूप में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। वहीं, आर माधवन के निर्माण और निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रॉकेट्री- द नाम्बी इफेक्ट' में भी शाहरुख का एक कैमियो रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/iamsrk
जानकारी अब तक यही रही है कि शाहरुख खान इस महीने के आखिर तक यशराज फिल्म्स की मेगा बजट फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के भी काम करने की चर्चाएं हैं। लेकिन, अब तक न तो यशराज फिल्म्स ने और न ही खुद शाहरुख खान ने इसके बारे में कोई आधिकारिक एलान किया है। हां, शाहरुख ने ये जरूर कहा है कि अगले जन्मदिन से पहले वह बड़े पर्दे पर जरूर लौट आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।