निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' के एक शेड्यूल की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान फिलहाल आईपीएल का लुत्फ उठा रहे हैं। तभी तो उन्हें कई मैच के दौरान देखा गया जहां वो टीम का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आते हैं। वहीं अब शाहरुख ने ट्विटर पर अपनी टीम को कुछ सलाह दे डाली है।
KKR को शाहरुख ने क्रिकेट छोड़ने की दे डाली धमकी, जानिए क्यों हुए ऐसा कहने को मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में शाहरुख खान की टीम केकेआर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है लेकिन टीम केकेआर ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया है कि शाहरुख खान ने कह दिया कि मैं क्रिकेट छोड़ देता हूं, तुम सब मेरे लिए एक्टिंग छोड़ दो।
As much as I love my team, here’s the deal. I leave the cricket to u & u leave the acting to me!! Ha ha https://t.co/lJ15cgEYxZ
शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें केकेआर टीम के प्लेयर्स किंग खान के सुपहरहिट डॉयलाग्स बोल रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है।
You’ve seen them smashing it on the field, now watch them rocking the screen - the @iamsrk style 😎 #KKRHaiTaiyaar@KKRiders @DineshKarthik @ShivamMavi23 @imkuldeep18 @SunilPNarine74 @RealShubmanGill @robbieuthappa @lynny50 #PiyushChawla @VenkyMysore #IPL2018 pic.twitter.com/RN24iUOK5m
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) May 16, 2018
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान 'जीरो' फिल्म में एकदम अनोखे अवतार में नजर आएंगे। 'जीरो' में शाहरुख खान बौने बने हैं और इसकी शूटिंग काफी जोर-शोर से चल रही है। फिल्म को 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' फेम डायरेक्टर आनंद एल. राय बना रहे हैं। 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त फिल्मकार आनंद एल.राय ने कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म उम्मीद से अधिक बेहतर हो। वैसे भी शाहरुख खान को एक हिट फिल्म की दरकार है और उन्हें 'जीरो' से काफी उम्मीदें हैं।