{"_id":"5afd25e54f1c1be9408b5f32","slug":"sonam-kapoor-on-anand-ahuja-has-changed-his-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरनेम बदलने पर सोनम का करारा जवाब, पति ने भी किया कुछ ऐसा जानकर होगा गर्व ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सरनेम बदलने पर सोनम का करारा जवाब, पति ने भी किया कुछ ऐसा जानकर होगा गर्व
Thu, 17 May 2018 06:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कांस में अपनी अपीयरेंस देने के बाद सोनम कपूर वापस देश लौट चुकी हैं। सोनम की शादी में जहां बॉलीवुड से लगभग सभी बड़ी हस्तियां पहुंची और शादी को इंज्वाय किया वहीं इस बीच ऐसा कुछ हुआ कि सोनम की आलोचना भी हुई जिसका अब उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 of 5
sonam kapoor wedding
दरअसल, शादी के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर जब सोनम ने अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा लिख दिया तो उनको जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा था हालांकि सोनम कपूर की तरफ से इन सब विवादित कमेंट्स पर कभी कोई जवाब नहीं आया था लेकिन अब इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पर खुलकर बोला है।
3 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर ने कहा, 'मैं लंबे समय से आनंद के साथ रिलेशन में थी। ये फैसला लेने में मुझे काफी वक्त लगा। अपने नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाना आखिरकार मेरी पसंद है और अगर लोग फेमिनिज्म का कॉन्सेप्ट नहीं समझते, तो उन्हें ऑनलाइन जाकर इसकी व्याख्या के बारे में पढ़ना चाहिए। वैसे भी लोगों को कैसे पता कि आनंद ने अपना नाम नहीं बदला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonam Kapoor
आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदलकर आनंद एस आहूजा कर लिया है। उनके नाम में लिखा 'एस' सोनम के नाम से लिया गया है और उन्होंने अपना नाम आनंद सोनम आहूजा लिख लिया है। सोनम के अनुसार आनंद ने भी अपनी मर्जी से अपना नाम बदलकर आनंद एस आहूजा कर लिया है लेकिन उनको किसी ने इस बात के लिए न ही टोका और ना ही ट्रोल किया।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम ने कहा कि मुझे अपने मुताबिक अपने नाम को चेंज करने का पूरा अधिकार है और मेरे नाम से जुड़ा 'कपूर' भी मेरे पिता का ही सरनेम है इसलिए मैंने अपने पिता और पति दोनों का ही नाम अपने से जोड़ने का फैसला लिया लेकिन आनंद आहूजा के इंस्टाग्राम अकाउंट ने उन सभी ट्रोल्स को जवाब दे दिया है जो लगातार सोनम के फैसले के लिए उनको कोसते आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।