बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में 28 साल पूरे कर लिए हैं। इतने सालों से वो लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। बगैर किसी गॉडफादर के शाहरुख अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। उनके फैंस इस मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब शाहरुख ने एक ट्वीट कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।
बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'शुक्रिया, मुझे मौका दिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख लिखते हैं कि 'पता ही नहीं चला कि कब मेरा पैशन मेरा मकसद बन गया और फिर मेरा प्रोफेशन बन गया। आप सभी का शुक्रिया कि इतने सालों तक आपने मुझे मनोरंजन करने का मौका दिया। मुझे लगता है कि मेरे प्रोफेशनलिज्म से ज्यादा मेरा पैशन अहम फैक्टर बनेगा जिसकी वजह से मैं आने वाले सालों में भी आपका मनोरंजन करता रहूंगा।'
अपने ट्वीट के साथ शाहरुख ने एक तस्वीर भी पोस्ट की। शाहरुख की ये तस्वीर गौरी ने खींची है। शाहरुख लिखते हैं कि '28 साल और जारी है... शुक्रिया गौरी इस पल को कैद करने के लिए।'
28 years and counting... and thank u @gaurikhan for capturing this moment. https://t.co/UC8FZUiF5X
बता दें कि शाहरुख खान की पहली फिल्म 'दीवाना' 25 जून 1992 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। सेकेंड लीड होने के बावजूद शाहरुख ने सभी को अपना 'दीवाना' बना दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसका फायदा भी उन्हें मिला। शाहरुख खान के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती की मुख्य भूमिका थी।
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि शाहरुख फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। पहले शाहरुख का रोल अरमान कोहली को ऑफर किया गया था। अरमान ने ये फिल्म साइन कर ली थी और शूटिंग का पहला शेड्यूल भी खत्म कर लिया था लेकिन मेकर्स के साथ उनकी कुछ अनबन हो गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। अरमान के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म में शाहरुख की एंट्री हुई।
सुशांत सिंह राजपूत के डिलीट पोस्ट से उठे सवाल, रिया चक्रवर्ती के साथ साझा की थी तस्वीर