फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कुछ इस तरह क्वारंटीन में समय बिता रही हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना, मां गौरी ने शेयर की तस्वीर

Tue, 31 Mar 2020 03:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 31 Mar 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan Experiment With New Look Learning Self Makeup During Lockdown
सुहाना खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान खुद जितना लाइम लाइट बटोरते हैं। उतना ही इस मामले में उनके बच्चे भी आगे हैं। शाहरुख खान के तीनों ही बच्चे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान। सुहाना खान की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिसे फैन्स बहुत पसंद करते हैं। तो वहीं हाल ही में सुहाना की तस्वीर एक बार फिर से वायरल हो रही है।

Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan Experiment With New Look Learning Self Makeup During Lockdown
suhana khan - फोटो : social media

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी सेलिब्रिटीज घर पर ही अपना समय व्तीत कर रहे हैं। कोई घर के काम काज कर रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ मस्ती करने में लगा हुआ है। इसी बीच शाहरुख खान का बेटी सुहाना खान ने इस समय में कुछ यूनिक करने के बारे में सोचा और सुहाना इन दिनों अपने लुक्स में एक्सपरिमेंट कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें सुहाना खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है।

Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan Experiment With New Look Learning Self Makeup During Lockdown
suhana khan - फोटो : social media

सुहाना खान ने हाल ही में कुछ दिन पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। जिसके बाद से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में सुहाना ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की हैं। सुहाना की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा है, 'एक्परिमेंटिंग।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Experimenting💄

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan Experiment With New Look Learning Self Makeup During Lockdown
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana - फोटो : instagram

सिर्फ सुहाना ही नहीं बल्कि उनकी मां गौरी खान ने भी बेटी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिे साजा की है। सुहाना की तस्वीर साझा करते हुए गौरी ने लिखा है, 'लर्निंग, मेकअप टिप्स'। जिससे साफ पता चलता है कि गौरी बताना चाह रही हैं कि सुहाना इन दिनों मेकअप में नए-नए एक्सपरिमेंट कर समय व्यतीत कर रही हैं।

View this post on Instagram

Learning.... make up tips @suhanakhan2 #indoor #activity ..

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

विज्ञापन
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan Experiment With New Look Learning Self Makeup During Lockdown
suhana khan - फोटो : social media

गौरी की इस पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स आ रहे हैं। फैन्स सुहाना की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वैसे भी काफी वायरल होती रहती हैं। गौरतलब है कि वैसे तो सुहाना विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से अपने घर वापस हुई हैं और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed