{"_id":"5d3096a38ebc3e6c9b48072c","slug":"shah-rukh-khan-dubbed-disney-the-lion-king-will-release-in-uae","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूएई में रिलीज होगी शाहरुख की 'द लॉयन किंग', बादशाह खान की शोहरत का मिलेगा फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूएई में रिलीज होगी शाहरुख की 'द लॉयन किंग', बादशाह खान की शोहरत का मिलेगा फायदा
अमर उजाला, मुंबई टीम
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Scar in The Lion King
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जंगल के राजा मुफासा और उसके बेटे सिम्बा की कहानी द लॉयन किंग में शाहरुख खान और आर्यन खान की आवाजों का करिश्मा भारत से बाहर भी दिखने लगा है। फिल्म के हिंदी संस्करण को लेकर दर्शकों की मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए हॉलीवुड के नामी प्रोडक्शन हाउसेज में शुमार डिजनी ने अपनी फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण को संयुक्त अरब अमीरात में भी रिलीज करने का फैसला किया है।
2 of 5
the lion king
- फोटो : social media
शाहरुख की फिल्मों ने खाड़ी देशों में हमेशा अच्छा कारोबार किया है। उनकी इस शोहरत को देखते हुए फिल्म द लॉयन किंग खाड़ी देशों में हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। वहां भी यह फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हो रही है।
3 of 5
द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खाड़ी देशों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता है और सप्ताहांत वहां बुधवार से शुरू हो जाता है। इसीलिए आमतौर पर नई हिंदी फिल्में वहां बुधवार को रिलीज होती हैं। लेकिन, डिजनी ने फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण को पायरेसी से बचाने के लिए इसे भारत में रिलीज के दिन यानी 19 जुलाई को ही खाड़ी देशों में रिलीज करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
the lion king
- फोटो : social media
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फिल्म द लॉयन किंग की रिलीज के बारे में शाहरुख कहते हैं, ‘मुझे यूएई में हमेशा बहुत मोहब्बत मिली है। मैं इस प्यार के लिए हमेशा उनका शुक्रगुजार रहा हूं। मैं इस बात से बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं कि वहां मेरे चाहने वाले फिल्म द लॉयन किंग हिंदी में देख सकेंगे। यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और ये एक ऐसी कहानी है जिसकी कहानी पर वक्त का अब तक कोई असर नहीं हुआ है। मेरा पूरा परिवार इस फिल्म को बहुत पसंद करता है और ये सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि मेरे पूरे परिवार के दिल के करीब रही फिल्म है।’
विज्ञापन
5 of 5
'द लॉयन किंग' वॉयस आर्टिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म द लॉयन किंग को द जंगल बुक और आय़रमैन के निर्देशक जॉन फैर्व्यू ने निर्देशित किया है। शाहरुख खान और आर्यन के अलावा फिल्म के हिंदी संस्करण में आशीष विद्यार्थी, श्रेयस तलपडे, संजय मिश्रा और असरानी ने भी आवाजें दी हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायकों में से सुनिधि चौहान और अरमान मलिक ने इस फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए गाने भी गाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।