फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोज देने के मामले में शाहरुख के भी बाप हैं ये बच्चे, सबूत हैं ये तस्वीरें

Mon, 09 Jul 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Europe Trip Pictures With Wife And Children
Shahrukh Khan
वैसे तो शाहरुख खान और उनका परिवार कई बार साथ ट्रिप पर रवाना हुआ। मगर इस बार स्पेन, फ्रांस और इटली में 'किंग खान' के फैमिली टूर की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। वजह यह है कि शाहरुख और गौरी दोनों ने खुद इस फैमिली हॉलीडे की तस्वीरें शेयर की हैं और उनमें से सबसे ज्यादा फोटोज उनके तीनों बच्चों की हैं। उनके बच्चों ने भी तस्वीरें खिंचवाते वक्त ऐसे-ऐसे पोज दिए, जिन्हें देख कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि स्टाइल और स्वैग के मामले में वह 'बादशाह' के भी बाप हैं।

 
Shah Rukh Khan Europe Trip Pictures With Wife And Children
Shahrukh Khan
गौरी खान ने अपने तीनों बच्चों- आर्यन, सुहाना और अबराम की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर इटली की है। आर्यन और सुहाना अक्सर अबराम को पैंपर करते नजर आते हैं। जाहिर है, छोटे भाई पर धौंस भी खूब जमाते हैं। यह तस्वीर वैसा ही कुछ इशारा कर रही है!
Shah Rukh Khan Europe Trip Pictures With Wife And Children
Suhana Khan
सुहाना खान की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें देख कई लोगों ने उन्हें बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा भी जताई है। सुहाना इन दिनों लंदन में एक्टिंग सीख रही हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द बॉलीवुड का हिस्सा बनने वाली हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Europe Trip Pictures With Wife And Children
Suhana Khan
पिछले दिनों सुहाना खान की यह बिकिनी फोटो सामने आई थी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। लोगों ने उनके इस लुक की तारीफ की तो वहीं कई यूजर्स ने आलोचना की। सुहाना इस तस्वीर में छोटे भाई अबराम और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Europe Trip Pictures With Wife And Children
Suhana Khan
शाहरुख खान और गौरी खान सिर्फ बच्चों के साथ ही नहीं बल्कि एक दूजे के साथ भी क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। कभी वह बीवी के साथ सेल्फी पोस्ट कर रहे हैं, तो कभी फुटबॉल मैच देखने गए। इस तस्वीर को शाहरुख खान ने अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed