फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चक दे इंडिया' को 12 साल पूरे होने पर खुलासा, सलमान सहित इन सितारों ने ठुकराया शाहरुख वाला रोल

Sat, 10 Aug 2019 06:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 10 Aug 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan film Chak de India complete 12 years
chak de india - फोटो : file photo
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्में बीते कुछ सालों से भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम नहीं कर रही हों, लेकिन उन्होंने बड़े परदे पर एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक थी फिल्म 'चक दे इंडिया'। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 12 साल हो चुके हैं। 
Shah rukh Khan film Chak de India complete 12 years
चक दे इंडिया - फोटो : file photo
फिल्म 'चक दे इंडिया' 10 अगस्त साल 2007 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान की ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा रुपए कमाने के अलावा काफी चर्चित फिल्म बनी थी। इस फिल्म को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में अन्य किरदारों के अभिनय को भी काफी सराहा गया था। 
Shah rukh Khan film Chak de India complete 12 years
Chak De India - फोटो : file photo
फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ, विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ला, सागरिका घाटगे, चित्राशी रावत,विवान भटेना, मोहित चौहान, जोशी अरोड़ा, विभा चिब्बर और अनाथ नायर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। गौरतलब है कि फिल्म में मौजूद अभिनेत्रियों और अन्य लड़कियों ने हॉकी खिलाड़ी का अभिनय करने के लिए 3-4 महीने के लिए हॉकी कैम्प में ट्रेनिंग दी गई थी, ताकि फिल्म में खेल नकली न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan film Chak de India complete 12 years
shah rukh khan - फोटो : file photo
चक दे इंडिया में शाहरुख खान के किरदार का नाम कबीर सिंह होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान से पहले कबीर सिंह के किरदार के लिए सलमान खान,अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम को ऑफर हुआ था। सलमान खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने चक दे इंडिया में इसलिए काम नहीं किया क्योंकि फिल्म का नाम उनकी समझ से बाहर था। गौरतलब है कि सलमान खान नहीं चाहते थे कि फिल्म के नाम में इंडिया शब्द आए। 
विज्ञापन
Shah rukh Khan film Chak de India complete 12 years
Salman Khan - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो सलमान खान के अलावा चक दे इंडिया में कबीर खान के किरदार के लिए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम से भी बात की थी। आपको बता दें कि फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान का किरदार दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी से प्रेरित था। फिल्म चक दे इंडिया का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed