फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख की फिल्म 'जीरो' को हो सकता है करोड़ों का नुकसान, वायरल ट्वीट में क्लाइमेक्स हुआ Leak

Wed, 07 Nov 2018 09:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh khan film Zero climax leak fake tweet viral on twitter
zero

शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे शाहरुख खान को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जहां एक तरफ ट्रेलर पहले ही से चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ फिल्म का क्लाइमेक्स लीक होने की खबर है।

Shah rukh khan film Zero climax leak fake tweet viral on twitter
zero

जीहां ट्विटर पर शाहरुख खान की फिल्म का क्लाइमेक्स लीक होने का दावा किया जा रहा है। फिल्म का क्लाइमेक्स बताते हुए सिंगर अदनान सामी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में लिखा है, 'जीरो के अंत में अनुष्का शर्मा पैरेलाइज होने की वजह से मर जाएगी और शाहरुख खान उसकी अंतिम इच्छा को पूरी करने के लिए एस्ट्रोनॉट बन जाएगा। फिल्म खत्म। उनकी फिल्म के क्रेज को बर्बाद करने के लिए किसी को टैग न करें।'

Shah rukh khan film Zero climax leak fake tweet viral on twitter
zero - फोटो : Screengrab

बता दें अदनान सामी के ट्विटर हैंडल से जैसे ही ये ट्वीट हुआ यूजर्स पूछने लगे कि क्या यही जीरो का क्लाइमेक्स है। अब आप ही सोचिए क्लाइमेक्स लीक होने से शाहरुख खान की फिल्म को कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। लंबे समय से एक हिट देने को तरस रहे शाहरुख की फिल्म को लेकर वायरल हो रहा ये ट्वीट अगर सही साबित हुआ तो कलेक्शन मे गिरावट तो जरूर दर्ज होगी। बहरहाल अदनान सामी ने एक और ट्वीट में अपने ही इस ट्वीट को पेक बता दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh khan film Zero climax leak fake tweet viral on twitter
zero

बता दें जीरो का ट्रेलर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर से हालांकि फिल्म की कहानी का अंदाजा तो नहीं लग रहा है लेकिन क्रिटिक्स के बीच इसे अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। लंबे समय बाद शाहरुख किसी ऐसे किरदार में दिखें हैं जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होता है। एक फिल्म में जो भी चाहिए, वह सब आनंद एल राय की 'जीरो' में मौजूद है।

विज्ञापन
Shah rukh khan film Zero climax leak fake tweet viral on twitter
zero
फिल्म में कटरीना कैफ एक सुपरस्टार के रोल में हैं, जबकि अनुष्का शर्मा शारीरिक रूप से अक्षम लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शाहरुख बउआ सिंह के रोल में हैं जो कि मेरठ में रहता है और बौना है। 38 साल की उम्र में भी वह कुंवारा है और अपने सपनों की रानी ढूंढ रहा है। फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed