{"_id":"5c1f155bbdec2256ff44c035","slug":"shah-rukh-khan-gave-a-message-to-fans-for-his-film-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' देख चुके फैंस के लिए शाहरुख ने छोड़ा इमोशनल मैसेज, बोले-मैं सबको एक-एक..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' देख चुके फैंस के लिए शाहरुख ने छोड़ा इमोशनल मैसेज, बोले-मैं सबको एक-एक..
Sun, 23 Dec 2018 10:34 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
zero
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म जीरो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रक्रिया मिल रही है। शाहरुख के फैंस को फिल्म में उनका बौना किरदार काफी पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मैसेज कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
फैंस के मैसेजस को देखने के बाद शाहरुख खान ने ट्विटर के जरिए एकदम अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक कविता की लाइन के द्वारा फैंस का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट किया- 'आप सभी के मैसेज पढ़ रहा हूं कि आप लोग जीरो का आंनद ले रहे हैं। मैं सबको एक-एक करके जवाब नहीं दे सकता इसलिए मैं एक कविता की कुछ लाइन्स कहता हूं।' इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में कविता की लाइन लिखी।
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मों जीरो के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले दिन इस साल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रेस 3 और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तुलना में कम कमाई की है। फिल्म जीरो ने अपने पहले दिन कुल 20.14 करोड़ का बिजनेस किया है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए दी है।
Reading msgs that u enjoyed #Zero .I can’t answer individually, so a few lines from a poem I was reading: “The earth is wickedly dark, so why is ur poem so white? Becos my heart is teeming with thirty seas, I answered.(Mahmoud). So thk u all from the bottom of those thirty seas!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 21, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
zero
- फोटो : file photo
फिल्म जीरो को 4,380 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं दूसरे दिन जीरो ने 16-17 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने अभी तक 36-37 करोड़ रुपये जुटा लिए है। वहीं कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का माना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई के बढ़ने के आसार हैं। जीरो में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया है जो मेरठ का रहने वाला है। फिल्म में वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है।
विज्ञापन
zero
- फोटो : file photo
वीएफएक्स की वजह से जीरो का बजट बढ़ा है। जीरो का कुल बजट 175 करोड़ के आस-पास है। जीरो में शाहरुख खान की एक्टिंग की तो तारीफें की जा रही हैं लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर बताई जा रही है। शाहरुख खान के करियर के लिहाज से जीरो बेहद जरूरी है। उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।