सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shah Rukh Khan Live: लाइव चैट में 'पठान' बने शाहरुख खान, फैंस के मजेदार सवालों पर दिए ऐसे जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Jun 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Live actor told the fans that the trailer of Pathaan may come in November and December
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने फिल्मी दुनिया में अपने तीस साल का सफर पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर पहली बार लाइव आकर बातचीत की। इस मौके पर शाहरुख खान फैंस के मजेदार सवालों के जवाब देते हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है, जिससे फैंस जरूर खुश हुए होंगे। 



दरअसल, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तमाम फैंस शाहरुख खान से उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में पूछते हुए नजर आए। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि उनकी फिल्म 'पठान' का ट्रेलर कब आ रहा है? इस पर शाहरुख खान ने बताया कि उनकी फिल्म का ट्रेलर इस साल नवंबर और दिसंबर में आ सकता है। एसआरके ने कहा, 'फिल्म अगले साल रिलीज हो रही है और ज्यादातर फिल्मों के ट्रेलर फिल्म की रिलीज से कुछ समय पहले ही आता है। तो ट्रेलर नवंबर दिसंबर तक आ सकता है।

Trending Videos
Shah Rukh Khan Live actor told the fans that the trailer of Pathaan may come in November and December
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हालांकि, शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी बातचीत उन दिनों को याद करते हुए की जब वह मुंबई अपनी पत्नी गौरी खान के साथ आए थे और वह अभिनेत्री हेमा मालिनी की फिल्म में काम कर रहे थे। अभिनेता ने बताया कि उन्हें आज भी ये महसूस नहीं होता कि फिल्मी दुनिया में आए हुए पूरे 30 साल हो गए हैं। उन्हें लगता है जैसे कल की बात है। शाहरुख ने कहा, 'मैं अपनी फैमिली के साथ बैठकर इस बारे में बात भी करता हूं और कहता हूं कि जैसे कल की ही बात हो।' शाहरुख ने ये भी कहा कि जब मैं मुंबई आया था तब नहीं सोचा था कि इतना लंबा रास्ता तय होगा। मुझे लगा था कि कुछ समय फिल्मों में काम करूंगा और फिर जॉब करने लगूंगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by King of bollywood❤️ (@iamsrk_fan05)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Live actor told the fans that the trailer of Pathaan may come in November and December
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने ये भी बताया कि उन्हें फिल्मों में हंसने वाले सीन्स करना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का उदाहरण देते हुए अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म में काजोल के साथ कई ऐसे सीन्स थे, जिसमें कैमरे के सामने हंसना था, जिसे करने में ही मुझे परेशानी होती है। इस बातचीत में शाहरुख खान सलमान का जिक्र करते हुए भी नजर आए। बता दें कि शाहरुख सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। किंग खान ने कहा कि उन्होंने फिल्म 'जीरो' में मेरे साथ एक गाना किया था और मैं अब 'टाइगर' बना जाउंगा। सलमान खान फैमिली का हिस्सा हैं। वह भाई की तरह हैं लेकिन हमें ये नहीं पता कि हम दोनों में से बड़ा भाई कौन हैं।'

Shah Rukh Khan Live actor told the fans that the trailer of Pathaan may come in November and December
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : insta

शाहरुख खान ने फैंस से साथ बातचीत करने से पहले अपनी फिल्म 'पठान' का मोशन पोस्टर भी जारी किया था, जो काफी धमाकेदार है। इस पोस्टर में गन-फ्लेक्सिंग डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं जो एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार है। 'पठान' का पोस्टर जारी करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, '30 साल....आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब 'पठान' की बात करते हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।'

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Live actor told the fans that the trailer of Pathaan may come in November and December
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख खान साल 2022 में एक साथ तीन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे, जिसमें 'पठान' के अलावा 'डंकी' और 'जवान' भी शामिल है। वह आखिरी बार 2018 में आई 'जीरो' में नजर आए थे। हालांकि इस साल वह 'ब्रह्मास्त्र' और' रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' में कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन फैंस को उनकी 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' का इंतजार है। 'पठान' में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नजर आएंगे और यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed