सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से जंग में शाहरुख ने किया था आर्थिक मदद का एलान, अब दिया ये मैसेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 05 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan massage due to coronavirus fight after donation
shah rukh khan - फोटो : social media

कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ शाहरुख खान ने हाल ही में कई बड़े एलान किए। जिसके बाद शाहरुख के फैंस ने लगातार उनके समर्थन में ट्विटर पर ट्रेंड चलाया। शाहरुख ने कई राज्यों के लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया तो वहां के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुक्रिया भी कहा। अब शाहरुख ने इस मुश्किल घड़ी में एक पोस्ट शेयर किया है।

Trending Videos
shah rukh khan massage due to coronavirus fight after donation
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनकी एक चिट्ठी को उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने ट्वीट किया है। रेड चिलीज ने कैप्शन में लिखा- 'संकट की इस घड़ी में यह बेहद जरूरी है कि हम एक दूसरे की सहायता करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan massage due to coronavirus fight after donation
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

चिट्ठी में शाहरुख लिखते हैं- 'हम मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं। सभी को एक साथ बहादुरी से खड़ा होना होगा। यह मुश्किल समय इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला। वक्त लगेगा, जिससे हम सभी को गुजरना है। साथ ही इस स्थिति से हमें यह भी सीखने को मिलेगा कि संकट की घड़ी में कैसे एक दूसरे का समर्थन करें। राष्ट्र के रूप में और देशवासी होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपना सब कुछ समर्पित कर दें। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। एकजुटता के साथ ही हम इस कठिन समय में लड़ने में सक्षम होंगे।'

shah rukh khan massage due to coronavirus fight after donation
Shah Rukh Khan - फोटो : ANI

शाहरुख ने एक ट्वीट भी किया जिसमें लिखा- 'मुझे विश्वास है कि हमारे जीवन में यह क्षण आखिरकार तब तक याद रहेगा जब भी हम अपने प्रियजनों के साथ रहेंगे। हर एक के लिए कामना है। सुरक्षित रहें। दूरी बनाएं रखें।'

विज्ञापन
shah rukh khan massage due to coronavirus fight after donation
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

शाहरुख ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी है। इसके अलावा पर्सनल प्रोटेक्टिव किट, एक महीने तक मुंबई के 5,500 परिवारों को खाना और जरूरत का सामान, साथ ही मजूदरों को खाना मुहैया करवाने का एलान किया है। शाहरुख ने कहा कि वो कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी मदद करेंगे। फैंस उनकी ये दरियादिली देखकर काफी खुश हैं।

लॉकडाउन के बीच इस अभिनेत्री ने शेयर की बैचलर पार्टी की तस्वीरें, जल्द लेंगी सात फेरे  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed