फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलाकात: सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री से मिले बॉलीवुड स्टार; शाहरुख, सलमान समेत अक्षय कुमार भी आए नजर

Sun, 03 Apr 2022 11:25 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan poses with saudi arabia culture minister salman khan and akshay kumar also spotted see pics
बॉलीवुड स्टार्स ने सउदी के कल्चर मिनिस्टर से की मुलाकात - फोटो : insta-baderaalsaud

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और अब उन्होंने सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री बद्र बिन फरहान अल सऊद से मुलाकात की है। इस दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, सलमान खान और सैफ अली खान भी उनसे मिलते हुए दिखाई दिए। इसी के साथ शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष मोहम्मद अल तुर्की से भी मुलाकात की। तस्वीरें देखने से लग रहा है कि शाहरुख ने सऊदी के कल्चर मिनिस्टर की भी अपने घर मन्नत में ही मेजबानी की है, लेकिन यह साफ नहीं है कि सऊदी के संस्कृति मंत्री से मुलाकात की तस्वीर शाहरुख खान के घर मन्नत की हैं या नहीं।

shah rukh khan poses with saudi arabia culture minister salman khan and akshay kumar also spotted see pics
शाहरुख खान,रेड सी फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष मोहम्मद अल तुर्की के साथ - फोटो : insta-moalturki

शाहरुख खान ने मोहम्मद अल तुर्की से अपने घर मन्नत में की मुलाकात-
शनिवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष मोहम्मद अल तुर्की ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शाहरुख खान के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- "मेरे भाई शाहरुख खान के साथ भारत से रमजान की शुभकामनाएं।" इसी के साथ उन्होंने लोकेशन में 'मन्नत' को टैग किया है।

shah rukh khan poses with saudi arabia culture minister salman khan and akshay kumar also spotted see pics
सउदी कल्चर मिनिस्टर के साथ सैफ अली खान - फोटो : insta-baderaalsaud

बॉलीवुड स्टार्स की सऊदी कल्चर मिनिस्टर से मुलाकात-
इसके अलावा सऊदी अरब के कल्चर मिनिस्टर बद्र बिन फरहान अल सऊद ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बॉलीवुड स्टार्स से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान के अलावा सलमान खान, सैफ और अक्षय भी उनसे मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan poses with saudi arabia culture minister salman khan and akshay kumar also spotted see pics
सउदी कल्चर मिनिस्टर के साथ मुलाकात करते बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : insta-baderaalsaud

सऊदी मिनिस्टर ने जाहिर की बॉलीवुड स्टार्स से मिलने की खुशी-
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सऊदी के संस्कृति मंत्री ने लिखा- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान के साथ फिल्मों की खूबसूरत दुनिया पर व्यावहारिक बातचीत में शामिल होने की खुशी है। बॉलीवुड स्टार्स के साथ क्रॉस कल्चर कोलेवरेशन।

विज्ञापन
shah rukh khan poses with saudi arabia culture minister salman khan and akshay kumar also spotted see pics
सउदी कल्चर मिनिस्टर के साथ अक्षय कुमार - फोटो : insta-baderaalsaud

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी स्टार्स सऊदी मिनिस्टर बद्र बिन फरहान अल सऊद से मुस्कुराते हुए मुलाकात करते दिखाई दे रहे है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहां अक्षय कुमार उनसे हाथ मिलाते दिखाई दिए तो वहीं बाकी स्टार्स भी उनके साथ बैठकर पोज देते दिखाई दिए और इस दौरान बद्र बिन फरहान भी काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed