{"_id":"5bf29824bdec226999178047","slug":"shah-rukh-khan-praised-of-air-india-flight-declares-himself-unofficial-brand-ambassador","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने खुद को बताया एयर इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर, फैंस हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख ने खुद को बताया एयर इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर, फैंस हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' के अलावा और भी अन्य चीजों की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके घर ट्वीटर के सीईओ जैक डोरसे पहुंचे। इस दौरान इन दोनों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अब शाहरुख खान ने खुद को भारतीय सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर बता दिया है।
shah rukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख की यह बात सुनकर उनके फैंस भी काफी हैरान हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने ट्विटर के जरिए किया है। दरअसल रविवार को शाहरुख ने एयर इंडिया की फ्लाइट से न्यूयॉर्क से मुंबई तक का सफर किया। इस दौरान उन्हें फ्लाइट की सेवा और हॉस्पिटैलिटी इतनी पसंद आई कि उन्होंने एयर इंडिया की तारीफ करते हुए ट्वीट किया।
shah rukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख ने अपने इस ट्वीट में न केवल एयर इंडिया की तारीफ की बल्कि खुद को अनऑफिशियल तौर पर इस कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर तक घोषित कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया- 'अनधिकृत और अप्रत्याशित रूप से मैं खुद को एयर इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर घोषित करना चाहता हूं। फ्लाइट के पायलेट सहित पूरे स्टाफ को धन्यवाद, बेहद शानदार यात्रा...। महाराजा, महाराजा ही होता है।'
Unofficially & Unabashedly I want to declare myself the ambassador of @airindiain ndia. Thank u to the ground staff and the wonderful pilots for a hospitable warm & beautiful journey...Maharaja, Maharaja hi hota hai...
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 18, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : file photo
बता दें कि शाहरुख खान एयर इंडिया की जिस क्लास में सफर कर रहे थे उनका नाम महाराजा है। वहीं ट्विटर पर शाहरुख के द्वारा तारीफ करने के बाद एयर इंडिया ने उनका धन्यवाद किया है। कंपनी ने शाहरुख की तारीफ को स्वीकारते हुए ट्वीट किया- "महाराजा" के लिए हमेशा "किंग खान" की सेवा करना एक खुशी की बात है। आपके द्वारा की गई तारीफ से एयर इंडिया परिवार बहुत खुश है,यह हमें उत्साहित करने वाला है। हम बेहद खुश हैं कि किंग खान महाराजा के ब्रांड एम्बेसडर हैं।'
Unofficially & Unabashedly I want to declare myself the ambassador of @airindiain ndia. Thank u to the ground staff and the wonderful pilots for a hospitable warm & beautiful journey...Maharaja, Maharaja hi hota hai...
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 18, 2018
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ 'जीरो' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया कि यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। फिल्म 'जीरो' का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।