बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख एक लंबे वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वहीं उन्होंने अभी तक कोई फिल्म भी साइन नहीं की है। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर शाहरुख चर्चा में हैं और वजह है उनका वायरल वीडियो।
VIDEO: शाहरुख खान ने की खुद की बेइज्जती, कहा- 'सिर्फ धंधा धंधा कर रहा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शाहरुख खान की फिल्म रईस 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म को आज तीन साल पूर हो गए हैं। जिसके चलते शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख खान फिल्म रईस का ही एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एक बड़ा ट्विस्ट भी है।
वीडियो में शाहरुख कहते हैं कि कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इसके बाद वीडियो में ही पीछे से शाहरुख की आवाज आती है, जो कहते हैं- अबे तो जल्दी से धंधा चालू कर ना, कुछ कर नहीं रहा है सिर्फ धंधा- धंधा कर रहा है। इसके बाद शाहरुख खान फनी एक्सप्रेशन्स देते नजर आ रहे हैं।
Need to take Raees advice myself...soon! Tks to whole team of Raees for making this beautiful film.
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
बात फिल्म रईस की करें तो फिल्म में शाहरुख के साथ माहिरा खान नजर आईं थीं। न सिर्फ फिल्म हिट साबित हुई थी बल्कि साथ ही साथ दर्शकों को फिल्म के गाने, डायलॉग्स और शाहरुख- माहिरा की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई थी। फिल्म में सनी लियोनी के आइटम नंबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब ऐसे में शाहरुख के इस वीडियो से ऐसा लग रहा है कि वो जल्दी ही किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं।