{"_id":"5cef9f83bdec2207863ac404","slug":"shah-rukh-khan-son-aryan-khan-ready-for-debut-in-hollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान ने शुरू की बेटे आर्यन के डेब्यू की तैयारी, लेकिन बॉलीवुड में नहीं करेंगे लॉन्च","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान ने शुरू की बेटे आर्यन के डेब्यू की तैयारी, लेकिन बॉलीवुड में नहीं करेंगे लॉन्च
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 30 May 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aryan khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान के बच्चे अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। हाल ही में सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें वो अपनी कजिन के मेहंदी फंक्शन में एंज्वॉय करती नजर आईं। वहीं शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गया है ।
2 of 5
aryan khan
- फोटो : social media
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख अपने बेटे आर्यन के डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड में नहीं हॉलीवुड में । खबर है कि शाहरुख खान हॉलीवुड प्रोड्यूसर्स को आर्यन की तस्वीरें दिखा रहे हैं और बेटे के डेब्यू की प्लानिंग कर रहे हैं। आर्यन खान इस समय कैलिफोर्निया में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं ।
3 of 5
आर्यन खान
शाहरुख खान को यह भी सलाह दी गई है कि वो आर्यन को करियर के शुरुआत में सुपरहीरो फिल्म साइन न करने दें । स्टारकिड्स को ऐसी फिल्में करना काफी पसंद होता है । हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि आर्यन हॉलीवुड सिनेमा से ही अपना डेब्यू करेंगे या फिर बॉलीवुड में रहकर अपने पिता की लेगेसी को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aryan
- फोटो : instagram
बॉलीवुड गलियारों से ऐसी खबर भी आई थी कि आर्यन खान अपने पिता के दोस्त करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'तख्त' में असिस्टेंड डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे । इससे वो फिल्म मेकिंग के गुर सीख पाएंगे । कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया कि करण जौहर ही आर्यन का डेब्यू करवाएंगे और किंग खान के बेटे की पहली फिल्म को खुद डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
aryan khan
कुछ समय पहले करण जौहर ने एक शो के दौरान इस बात को स्वीकार भी किया था कि आर्यन खान का डेब्यू उनके अलावा कोई दूसरा डायरेक्टर नहीं करा सकता है। वहीं शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आर्यन को फिल्म मेकिंग में इंट्रेस्ट है। वहीं सुहाना काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।