रिलीज के दूसरे ही दिन लुढ़क पहले दिन के आधे कलेक्शन पर आ गई शाहरुख खान की लेटेस्ट फिल्म ‘डंकी’ एक ऐसी फिल्म बनती दिख रही है, जिसमें अपने दौर के एक सफल निर्देशक ने शाहरुख खान को निर्देशित करने का न सिर्फ सुनहरा मौका गंवा दिया, बल्कि अपने खुद के करियर पर भी सवालिया निशान लगा दिया। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी इस फिल्म का सोशल मीडिया पर रिव्यू किया है और इसे निर्देशक राजकुमार हिरानी की कमाल फिल्म बताया है। तो शुरू करते हैं निर्देशक अनुभव सिन्हा की ही फिल्म से और जानते हैं जब उनको शाहरुख खान निर्देशित करने को मिले, तो उन्होंने क्या किया, लिस्ट में आगे इम्तियाज अली, राहुल ढोलकिया, मनीष शर्मा और आनंद एल राय भी हैं..तो शुरू करते हैं..
Dunki Drop Day 2: दूसरे दिन ही लुढ़क गया ‘डंकी’, इन पांच निर्देशकों ने भी तोड़ा शाहरुख के चाहनेवालों का भरोसा
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी इस फिल्म का सोशल मीडिया पर रिव्यू किया है और इसे निर्देशक राजकुमार हिरानी की कमाल फिल्म बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात उन दिनों की है जब निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं और उन्हीं दिनों शाहरुख खान ने अपनी एक साइंस फिक्शन फिल्म का निर्देशक बनाने का एलान किया और इसका निर्देशक चुना कैमरे के साथ क्रोमा के खेल में माहिर अनुभव सिन्हा का। फिर साल 2011 आया। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये फिल्म रिलीज हुई। फिल्म का नाम था, 'रा वन'। शाहरुख खान ने खूब पानी की तरह पैसा बहाया और फिल्म के वीएफएक्स पर खूब खर्च किया। लेकिन, फिल्म ऐसी डूबी कि अनुभव सिन्हा को अगले सात साल आधे वनवास की तरह बिताने पड़े। 2018 में 'मुल्क' की रिलीज ने अनुभव सिन्हा का करियर बचा लिया।
फैन
अनुभव सिन्हा पर भरोसा करके मात खाए शाहरुख ने अगला गच्चा खाया यशराज फिल्म्स के ओवर कॉन्फिडेंस में ही हरदम रहने वाले निर्देशक मनीष शर्मा के हाथों। जी हां, सलमान खान को फिल्म ‘टाइगर 3’ में पिछले पंजों पर ले जाने वाले मनीष शर्मा इससे पहले फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख खान के साथ भी यही कर चुके हैँ। शाहरुख यहां डबल रोल में थे। भले फिल्म की असफलता का जिम्मेदार शाहरुख खान ने तब खुद को माना था लेकिन 2016 में आई इस फिल्म की जिम्मेदारी अगर तब मनीष शर्मा के सिर बंधी होती तो दर्शक 'टाइगर 3' में इतने निराश शायद न होते।
रईस
फिल्म 'परजानिया' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलते ही निर्देशक राहुल ढोलकिया को बुलावा आया शाहरुख खान के घर से। फिल्म 'रईस' की जिम्मेदारी उन्हें मिली, लेकिन राहुल ने भी वही किया जो इससे पहले अनुभव और मनीष कर चुके थे। शाहरुख खान के आभा मंडल में खो जाने वाले निर्देशकों की सूची में हुआ ये नया इजाफा एक और हल्की फिल्म लेकर टिकट खिड़की पर पहुंचा और शाहरुख खान के नाम जुड़ गई एक और ऐसी फिल्म, जिसके ट्रेलर ने उनके प्रशंसकों के बीच बनाया भौकाल फिल्म रिलीज होते ही टें कर दिया। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद शाहरुख खान तो खैर अपने स्टारडम के बूते अपनी राह आगे निकल गए लेकिन राहुल की कोई दूसरी फिल्म तब से आज तक शुरू होने के इंतजार में हैं।
जब हैरी मेट सेजल
और अब बात करते हैं, ‘जब वी मेट’, ‘रॉकस्टार’ और ‘हाईवे’ जैसी हिट फिल्में बनाकर हिंदी सिनेमा के चोटी के निर्देशकों में शुमार हुए इम्तियाज अली की। शाहरुख खान ने इम्तियाज को फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के जरिए अपनी रोमांटिक हीरो की इमेज का नया खाका खींचने की इजाजत दी। लेकिन, इम्तियाज न तब समझ पाए कि उनकी कहानियों को उनके दर्शकों के हिसाब से आगे बढ़ने की जरूरत है, और न अब तक वह अपने फैंस की बढ़ती उम्र के साथ खुद को बड़ा कर पाए हैं। इम्तियाज को बचाने के लिए शाहरुख खान ने इस बार भी खुद को इस फिल्म के फ्लॉप होने का कारण माना और आगे बढ़ गए। लेकिन, 2017 में आई इस फिल्म के बाद से इम्तियाज अली बतौर निर्देशक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं, बल्कि अपनी पुरानी फिल्म ‘लव आजकल’ का रीमेक बनाकर उससे भी पीछे पहुंच चुके हैं।