फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Day 1 Box Office Collection: अंतिम आंकड़ों में ‘जवान’ के कलेक्शन में और इजाफा, दूसरे दिन भी चमक कायम

Fri, 08 Sep 2023 03:11 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer movie Jawan creates biggest opening day box office record in history of Hindi cinema
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों का सिनेमाघरों तक लौटना शुरू होते ही सिनेमा का असली धमाल शुरू हो चुका है। शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ ने पहले ही दिन वो कर दिखाया है जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक कोई फिल्म नहीं कर सकी। फिल्म के हिंदी संस्करण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन में शाहरुख खान की ही फिल्म ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के तमिल और तेलगू संस्करणों ने भी रिलीज के पहले दिन बेहतरीन कमाई की है। फिल्म के दूसरे दिन में मुंबई और देश के दूसरे राज्यों में भारी बारिश के चलते गिरावट आना तय है लेकिन माना जा रहा है कि शुक्रवार को भी फिल्म करीब 50 करोड़ की कमाई करने में सफल रहेगी।

Jawan Review: किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बागी हुआ ‘जवान’, एक्शन, इमोशन और डायलॉगबाजी का नया उनवान
Shah Rukh Khan Starrer movie Jawan creates biggest opening day box office record in history of Hindi cinema
जवान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन अंतिम आंकड़ों के मुताबिक करीब 75.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने पहले दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 65.50 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं ‘जवान’ के तमिल और तेलुगु संस्करणों दोनों की पहले दिन की कमाई क्रमश: 4.70 करोड़ रुपये और पांच करोड़ रुपये रही है।

 

Shah Rukh Khan Starrer movie Jawan creates biggest opening day box office record in history of Hindi cinema
जवान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान और गौरी खान की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘जवान’ करीब 350 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है और अपनी लागत के 20 फीसदी से ज्यादा की कमाई पहले ही दिन करके इसने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से पसंद किया है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही वीकएंड में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer movie Jawan creates biggest opening day box office record in history of Hindi cinema
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड इसी साल 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ के नाम रहा है। इस फिल्म में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण थीं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने ही हिंदी सिनेमा बनाम साउथ सिनेमा के कंपटीशन में पहली बार एक बड़ी लकीर भी खींची थी।

 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Starrer movie Jawan creates biggest opening day box office record in history of Hindi cinema
जवान ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में अब तक सबसे ज्यादा ओपनिंग पाने वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:
फिल्म     पहले दिन की कमाई
जवान (2023) 65.50 करोड़ रुपये
पठान (2023)  57 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 (2022)   53.95 करोड़ रुपये
वॉर (2019) 53.35 करोड़ रुपये
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)             52.25 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed