फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख से लेकर इरफान खान तक, दूरदर्शन के इन पांच सितारों ने बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम

Sun, 14 Jun 2020 05:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Jun 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh khan to irrfan khan these five bollywood actors popular from doordarshan
शाहरुख खान, इरफान खान और राजपाल यादव - फोटो : Social Media

लॉकडाउन में अगर सबसे ज्यादा किसी टीवी चैनल की चर्चा हुई तो वो है दूरदर्शन। रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों का लॉकडाउन में दोबारा प्रसारण करने का फैसला दूरदर्शन को बहुत लाभकारी साबित हुआ। लोगों का दूरदर्शन के प्रति एक बार फिर से झुकाव देखकर पुराने दिन याद आ गए। आज की पीढ़ी भले इन बातों से अंजान हो लेकिन दूरदर्शन ने सिनेमा को बहुत बड़े- बड़े फिल्मी सितारे दिए हैं। आज आपको उन्हीं बॉलीवुड कलाकरों के बारे में बताते हैं जिन्हें दूरदर्शन के धारावाहिकों से पहचान मिली और उसके बाद वो बॉलीवुड में सितारा बनकर चमके।

Shah rukh khan to irrfan khan these five bollywood actors popular from doordarshan
Raghubir Yadav - फोटो : Social Media

रघुबीर यादव
रघुबीर यादव ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में श्याम बेनेगल की सीरीज यात्रा से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में धारावाहिक मुंगेरीलाल के हसीन सपने में मुख्य किरदार निभाया। यह धारावाहिक मध्यमवर्गीय भारत का आईना था, जिसने रघुबीर यादव को घर-घर का चेहरा बना दिया। उन्होंने सलाम बॉम्बे, रुदाली, गांधी टू हिटलर, पीपली लाइव, न्यूटन और मंटोस्तान जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। हाल ही में वो अमेजन की बेव सीरीज पंचायत में नजर आए थे जिसमें एक बार फिर उनके काम को बहुत सराहा गया। आज रघुबीर यादव हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की श्रेणी में आते हैं।

Shah rukh khan to irrfan khan these five bollywood actors popular from doordarshan
आलोक नाथ

आलोक नाथ
आलोक नाथ ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में दूरदर्शन के धारावाहिक रिश्ते नाते से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म गांधी में काम किया। लेकिन बाद में वो एक बार फिर टीवी के तरफ लौटे और दूरदर्शन के कार्यक्रम दर्पण, तितलियां और छपते-छपते में काम किया। बुनियाद धारावाहिक में उन्होंने ऐसी भूमिका निभाई की वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। अलोक नाथ ने कयामत से कयामत तक, अग्निपथ, बोल राधा बोल, लाडला, हम आपके हैं कौन, ताल और विवाह जैसी फिल्मों में किरदार निभाएं। वो आज हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh khan to irrfan khan these five bollywood actors popular from doordarshan
Rajpal Yadav - फोटो : file photo

राजपाल यादव
हिंदी सिनेमा के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता राजपाल यादव भी दूरदर्शन की ही देन हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया और एक से बढ़कर एक भूमिका निभाई। शूल, जंगली, प्यार तूने क्या किया, हम किसी से कम नहीं, मुझसे शादी करोगी, पहेली, मैं मेरी पत्नी और वो, मालामाल वीकली, चुप चुप के और ढोल जैसी फिल्मों में राजपाल के निभाय किरदार को भला कौन भूल सकता है। टीवी की दुनिया से निकला ये कलाकार आज फिल्मी दुनिया का बड़ा सितारा बन चुका है।

विज्ञापन
Shah rukh khan to irrfan khan these five bollywood actors popular from doordarshan
इरफान खान - फोटो : ट्विटर

इरफान खान
भले ही आज हमारे बीच इरफान खान न रहे हों लेकिन उनका निभाया एक एक किरदार आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। वैसे तो इरफान खान के करियर की शुरुआत फिल्म 1988 में फिल्म सलाम बाम्बे से हुई लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान दूरदर्शन के धारावाहिकों से मिली। चंद्रकाता, चाणक्य और भारत एक खोज जैसे कार्यक्रमों ने इरफान खान को टेलीविजन इंडस्ट्री में एक बड़े अभिनेता के तौर पर स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने रोग, हासिल, लाइफ इन मेट्रो, पान सिंह तोमर और लंच बॉक्स जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाया। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी इरफान के नाम का खूब डंका बजा। स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ पाई और स्पाइडर मैन जैसी फिल्मों में इरफान के काम को खूब पसंद किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed