फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol-Shah Rukh Khan: काजोल को बिल्कुल नहीं पसंद शाहरुख की यह आदत? बोलीं- दूसरों के हिस्से के भी...

Sat, 22 Jul 2023 12:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Jul 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Told The Trail star Kajol To Shut Up During Karan Arjun song Jaati Hoon Main Shoot due to this
काजोल-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शुमार है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और हर फिल्म में इनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता है। इन्हीं में से एक फिल्म है 'करण अर्जुन' (1995)। हाल ही में काजोल ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा किया है, जब शाहरुख खान ने उनकी बोलती बंद करा दी थी। आइए जानते हैं...

Shah Rukh Khan Told The Trail star Kajol To Shut Up During Karan Arjun song Jaati Hoon Main Shoot due to this
काजोल-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर चर्चा बटोर रहीं काजोल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया, जो 'करण अर्जुन' से जुड़ा है। काजोल ने बताया कि राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का 'जाती हूं मैं' गाना फिल्माया जा रहा था। इस दौरान उनकी हंसी कंट्रोल नहीं हो रही थी, तब शाहरुख खान ने पूरे गाने की शूटिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। 

Shah Rukh Khan Told The Trail star Kajol To Shut Up During Karan Arjun song Jaati Hoon Main Shoot due to this
काजोल-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने कहा, 'हम बहुत हंसे। शाहरुख और मुझे दोनों को ही खूब हंसी आ रही थी। लेकिन, गाने की शूटिंग के दौरान शाहरुख मेरा हौसला बढ़ा रहे थे और कह रहे थे, 'प्लीज, इस गाने को खत्म करो।' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि गाने में डांस वाला हिस्सा आसान था। लेकिन, हंसी को कंट्रोल में रखना वाकई बहुत मुश्किल था। तब शाहरुख ने मुझसे कहा था, 'शट अप! गाने की शूटिंग करो और इसे खत्म करो। प्लीज'! काजोल ने आगे बताया कि शाहरुख हमेशा ही इसी तरह सपोर्टिव रहे हैं।
KKK13: डिनो जेम्स ने ठुकरा दिया था रोहित शेट्टी के शो का ऑफर, फिर इस वजह से हिस्सा बनने को तैयार हुए सिंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Told The Trail star Kajol To Shut Up During Karan Arjun song Jaati Hoon Main Shoot due to this
काजोल-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल ने शाहरुख खान की दिल खोलकर तारीफ की, लेकिन साथ ही उनकी ऐसी आदत का भी जिक्र किया जो उन्हें कतई पसंद नहीं है। काजोल ने बताया कि सेट पर शाहरुख अपने किरदार के डायलॉग तो पूरी तरह याद करके आते ही हैं, साथ ही वह बाकी स्टार्स के डायलॉग भी रटकर आते हैं। उन्हें अपने डायलॉग भी याद रहते हैं, दूसरे के भी और किसी तीसरे शख्स के भी।
Rekha: पति-पत्नी जैसा है रेखा और फरजाना का रिश्ता? रेखा की बायोग्राफी में किया गया है दावा

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Told The Trail star Kajol To Shut Up During Karan Arjun song Jaati Hoon Main Shoot due to this
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी काजोल कई बार शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा कर चुकी हैं। काजोल ने कहा था कि वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी महिला को-स्टार्स को सेट पर सहज महसूस कराते हैं और काम करने के माहौल को बेहतर बनाए रखते हैं।
RRKPK: रणवीर सिंह ने गाया 'किंग खान' की इस ऑइकॉनिक फिल्म का गाना, सोशल पर नेटिजंस ने जमकर लगाई एक्टर की क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed