फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali At Mannat: इस बार मन्नत में बेहद खास होने वाला है दिवाली का जश्न, गौरी खान ने किया खुलासा

Tue, 20 Sep 2022 06:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Sep 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan wife Interior Designer Gauri Khan reveals Diwali at Mannat will be extra special this year
गौरी खान - फोटो : ट्विटर

अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के घर इस साल रौशनी के पर्व दीपावली का जश्न कुछ हटकर होगा। जी हां, इस साल शाहरुख खान 'मन्नत' में खास दोस्तों और मेहमानों के साथ मिलकर दिवाली मनाएंगे। शाहरुख और गौरी इस साल दिवाली पर पार्टी देंगे। बता दें कि पिछले दो वर्षों से कोविड 19 के कारण मन्नत में उस अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट नहीं हुई, जैसे हुआ करती थी। फिर, बीते साल आर्यन खान के ड्रग्स मामले के चलते परिवार में काफी तनाव का माहौल था, इस चक्कर में दिवाली बहुत धूमधाम से नहीं मनाई गई। मगर, रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान और गौरी इस वर्ष सारी कसर पूरी करने वाले हैं। 

Shah Rukh Khan wife Interior Designer Gauri Khan reveals Diwali at Mannat will be extra special this year
आर्यन खान, गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में गौरी खान ने एक मीडिया बातचीत के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया है कि मन्नत में इस बार दिवाली की धूम होगी। गौरी खान ने बताया कि आने वाला फेस्टिवल सीजन उनके और उनकी फैमिली के लिए कैसा होने वाला है! गौरी ने कहा, 'मुझे लगता है कि त्योहार परिवार के साथ रहने और सेलिब्रेट करने के लिए होते हैं। घर में खूब सारी मिठाइयां लाना, वजन बढ़ाना, कार्ड खेलना और घर सजाने में मजा आता है। इस सबके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।

Shah Rukh Khan wife Interior Designer Gauri Khan reveals Diwali at Mannat will be extra special this year
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि बीते वर्ष गौरी और शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान को ड्रग्स से संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, वह दिवाली के मौके पर घर लौट आए थे, मगर मामले को लेकर तनाव परिवार में बरकरार था। इसलिए, बीते वर्ष खान परिवार में दिवाली शांत और साधारण तरीके से ही मनाई गई थी। हालांकि, अब आर्यन को नारकोटिक्स ब्यूरो से क्लीन चिट मिल चुकी है। इसलिए खान परिवार के पास दिवाली अच्छे से मनाने का एक कारण भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan wife Interior Designer Gauri Khan reveals Diwali at Mannat will be extra special this year
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली पर मन्नत का नजारा कैसा होगा इस पर भी गौरी खान ने बात की। उन्होंने कहा, 'अभी कुछ सोचा नहीं है, लेकिन हां बहुत सारी लाइटों से घर सजाना है और वह दिवाली का जोर-शोर से इंतजार कर रही है। बता दें गौरी जल्द ही 'ड्रीम होम्स विद गौरी खान' शो होस्ट करती दिखेंगी। शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह कटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, फराह खान, कबीर खान जैसी मशहूर हस्तियों के घर को नया रूप देती दिखाई देंगी। गौरी के शो के पहले एपिसोड में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed