{"_id":"6329aeecf8af5a7787567211","slug":"johnny-depp-was-aware-that-amber-heard-was-manipulating-blackmailing-hollywood-directors-to-get-movie-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Johnny Depp-Amber Heard: एम्बर हर्ड पर लगा एक और आरोप, फिल्मों में रोल पाने के लिए करती थीं यह काम!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Johnny Depp-Amber Heard: एम्बर हर्ड पर लगा एक और आरोप, फिल्मों में रोल पाने के लिए करती थीं यह काम!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 20 Sep 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस वर्ष हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड खूब चर्चा में हैं। एक्टर ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था और उन्होंने इसे जीत भी लिया। इस मुकदमे के सिलसिले में दोनों मीडिया की सुर्खियों में छाए रहे। अब एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं। इस बार एम्बर हर्ड को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है कि हर कोई हैरान है। दरअसल, एम्बर हर्ड पर एक और आरोप लगा है। उन पर फिल्मों में रोल हासिल करने के लिए निर्देशकों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि इस बात से जॉनी डेप भी वाकिफ थे।
2 of 4
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एम्बर हर्ड फिल्मों में रोल हासिल करने के लिए निर्देशकों को ब्लैकमेल करती थीं। इनमें फिल्म 'एक्वामैन' के निर्देशक जेम्स वान भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्बर ने वान को एक फिल्म में रोल दिए जाने को लेकर खूब ब्लैकमेल किया, जबकि एक्जीक्यूटिव्स उस फिल्म से एक्ट्रेस को रिप्लेस करना चाहते थे। एम्बर पर यह भी आरोप है कि वह फिल्में पाने के लिए निर्देशकों के साथ सेक्सुअली भी इनवॉल्व्ड रहती थीं।
3 of 4
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि जॉनी डेप को हर्ड की यह सच्चाई मालूम थी और इसलिए उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड में हर कोई एम्बर हर्ड की इस बात से वाकिफ था। दुख की बात है कि जॉनी डेप को भी यह पता था और यह सच्चाई उन्हें धीरे-धीरे मार रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉनी डेप इस स्थिति के बारे में एम्बर हर्ड से कोई बात नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एम्बर हर्ड से अलग हो जाने का फैसला किया। इतना ही नहीं अपनी फीलिंग्स और विचारों को खत्म करने के लिए उन्होंने ड्रग्स और अल्कोहल तक का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि जॉनी डेप द्वारा एम्बर हर्ड पर दायर किया गया मानहानि मुकदमा इस वर्ष खूब चर्चा में रहा है। इस मुकदमे पर एक फीचर फिल्म भी बनी है, जो इस महीने के आखिर में रिलीज होगी। इस फीचर फिल्म का नाम 'हॉट टेक: द डेप/हर्ड ट्रायल' है, जिसका 30 सितंबर को मुफ्त में टुबी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।