फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा देंगे शाहरुख खान, करेंगे अपनी नई फिल्मों का एलान

Wed, 16 Oct 2019 09:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan will announce film on his birthday
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से किंग खान की अगली फिल्म के एलान का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जीरो की असफलता के बाद शाहरुख ने अब तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं हाल में एक कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार ने यह कहा था कि वह कुछ स्क्रिप्ट्स पर सोच विचार कर रहे हैं और जैसे ही वह कोई भी फिल्म फाइनल करते हैं उसकी घोषणा वह स्वयं करेंगे। हालांकि आधिकारिक घोषणा से पहले ही शाहरुख की अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। 
shah rukh khan will announce film on his birthday
शाहरुख खान और अकरम-अल-इसावी - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चा है कि शाहरुख, साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक एटली कुमार के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, शाहरुख पिछले कई दिनों से कुछ स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं । सलमान के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा चुके निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ भी उनकी बातचीत चलती रही है, हालांकि यह फिल्म कुछ कारणों से शुरू नहीं हो रही है। अली अब्बास भी सैफ अली खान के साथ अपनी वेब सीरिज तांडव को लेकर व्यस्त हो चुके हैं। यह फिल्म शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज होगी। साथ ही इस फिल्म के लिए एटली को फीस के तौर पर बड़ी धनराशि दी जाएगी। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले एक आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख और एटली को साथ देखा गया था। साथ ही कुछ दिनों पूर्व शाहरुख ने एटली की फिल्म बिगली का ट्रेलर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था।  तभी से इस बात के कयास लगने लगे थें कि हो ना हो एटली और शाहरुख किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर अपने अगले प्रोजेक्ट्स की घोषणा करेंगे। 
 
shah rukh khan will announce film on his birthday
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच एटली की फिल्म बिगिल रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में  सुपरस्टार विजय लीड रोल में हैं। एटली ने कुछ समय पहले एक मनोरंजक और एक्शन से भरपूर एक कहानी लिखी थी। शाहरुख को भी यह स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्हें एटली की सोच पर भी भरोसा है। ऐसे में हो सकता है कि शाहरुख इस फिल्म के लिए हां कर दें। सूत्र ने आगे बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से असल कहानी पर आधारित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan will announce film on his birthday
shah rukh khan - फोटो : social media
यह फिल्म शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज होगी। साथ ही इस फिल्म के लिए एटली को फीस के तौर पर बड़ी धनराशि दी जाएगी। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले एक आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख और एटली को साथ देखा गया था। साथ ही कुछ दिनों पूर्व शाहरुख ने एटली की फिल्म बिगली का ट्रेलर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था।  तभी से इस बात के कयास लगने लगे थें कि हो ना हो एटली और शाहरुख किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर अपने अगले प्रोजेक्ट्स की घोषणा करेंगे। 
 

पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये पांच अभिनेत्रियां, इस शादी के बाद हुआ था काफी बवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed