कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह के नाम से मशहूर रहे अभिनेता शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर वापसी के लिए उनके प्रशंसकों को अभी और इंतजार करना होगा। पिछले साल पूरे देश के मीडिया का अपने जन्मदिन पर मुंबई में मेला लगाने वाले शाहरुख खान इस साल अपना जन्मदिन भी बहुत सादा तरीके से मनाने जा रहे हैं। शाहरुख के करीबी सूत्रों ने ये भी बताया है कि इस साल उनके जन्मदिन पर कोई बड़ी तैयारी नहीं हो रही है।
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : amar ujala
पिछले साल 21 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म जीरो की नाकामी के बाद शाहरुख के चाहने वालों को उम्मीद रही है कि वह अपने जन्मदिन 2 नवंबर पर अपनी अगली फिल्म का एलान करेंगे। उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी, इसे लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शाहरुख ने जब से एक एक्शन फिल्म करने की इच्छा जाहिर की तो साउथ के निर्देशक एटली का नाम चर्चा में आया पर शाहरुख के करीबी सूत्रों की मानें तो एटली के साथ काम करने की बात फाइनल होना अब भी बाकी है।
इसी बीच मुन्नाभाई सीरीज की फिल्मों से मशहूर हुए निर्देशक राजकुमार हीरानी भी शाहरुख खान से मिले और उन्हें अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। शाहरुख को ये कहानी भी पसंद आई और उन्होंने इसके लिए अब तक ना नहीं की है। तो शाहरुख की अगली फिल्म की निर्देशक के कंपटीशन में उनका नाम भ चल निकला है। हां शाहरुख ने इस फिल्म के लिए भी नहीं की है।
इन दोनों निर्देशकों के अलावा टाइगर जिंदा है, सुल्तान और भारत जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर की एक स्क्रिप्ट पर भी शाहरुख खान की टीम काफी अरसे से काम कर रही है। इन तीनों निर्देशकों के अलावा शाहरुख ने हाल के दिनों में कुछ हिट हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक के बारे में भी अपनी टीम से चर्चा की है।
शाहरुख इस साल दो नवंबर को 54 साल के हो जाएंगे और उनकी पत्नी गौरी खान चाहती हैं कि वह अब अपनी उम्र के लिहाज से ही फिल्में करें और गौरी ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि शाहरुख की अगली फिल्म के एलान में अभी देर है। शाहरुख खान के करीबी सूत्र बताते हैं कि दो नवंबर को शाहरुख की नई फिल्म के ऐलान को लेकर संशय अभी कायम है और इस बीच शाहरुख ने अपना जन्मदिन लो प्रोफाइल तरीके से मनाने की बात भी अपने स्टाफ के साथ साझा की है।
पढ़ें: Assembly Election Result 2019: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स, आप भी देखें