{"_id":"5b08d4464f1c1b986e8b4b2b","slug":"shah-rukh-khan-will-not-attend-ipl-2018-kkr-vs-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने नहीं पहुंच पाए शाहरुख खान, जानें क्या थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने नहीं पहुंच पाए शाहरुख खान, जानें क्या थी वजह
Sat, 26 May 2018 10:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन 11 के दूसरे क्वॉलिफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 13 रन से हराते हुए दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बना ली है। मैच के दौरान सभी की निगाहें शाहरुख खान को ढूंढ़ रही थीं लेकिन वो मैच देखने नहीं पहुंचे।
2 of 5
shahrukh khan
मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। शाहरुख की जगह उनके बेटे आर्यन और पत्नी गौरी पहुंचे थे। दरअसल, शाहरुख इन दिनों अमेरिका में हैं जहां वो अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। भले ही शाहरुख मैच देखने नहीं पहुंच पाएं हों लेकिन वो अमेरिका में रहकर भी मैच की पूरी जानकारी रख रहे थे।
3 of 5
Shah rukh Khan
मैच खत्म होने के बाद शाहरुख ने ट्वीट कर कहा कि केकेआर ने अच्छा प्रदर्शन किया। भले ही टीम हार गई पर खेल के मैदान पर खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि लव यू और हां मैं मुस्कुरा रहा हूं। एंटरटेनमेंट और गर्व के बहुत सारे पलों के लिए शुक्रिया। हम एक जबरदस्त टीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shah rukh khan
बता दें कि शाहरुख खान अपनी टीम के हर एक मैच में पहुंचते हैं और पूरे समय टीम का हौसला बढ़ाते हैं। मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जीरो' की शूटिंग मिड जून तक अमेरिका के ओरलैंडों और हंट्सविले शहर में चलेगी। शाहरुख के साथ ही वहां फिल्म के राइटर-डायरेक्टर और बाकी क्रू मेंबर भी मौजूद हैं। कुल 90 लोगों की टीम 27 अप्रैल की रात अमेरिका रवाना हुई थी। फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका के 50 स्थानीय क्रू मेंबर्स को हायर किया गया है। ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।