फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशुतोष राणा से लेकर 'किस' पर शाहिद के ट्रोल होने तक, ये हैं आज की 5 बड़ी खबरें

Fri, 09 Nov 2018 10:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor and mira Rajput troll to Bigg Boss 12 today top five news
ashutosh rana
बॉलीवुड कलाकार आशुतोष राणा आज अपना मना रहे हैं 50वां जन्मदिन

फिल्म इंडस्ट्री को 'जख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले आशुतोष राणा 10 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आशुतोष अलग किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू करने वाले आशुतोष मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

पढ़ें: शादीशुदा एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे आशुतोष राणा, महेश भट्ट ने बेइज्जत कर सेट से निकाल दिया था
Shahid Kapoor and mira Rajput troll to Bigg Boss 12 today top five news
Mira Rajput - फोटो : Instagram
दिवाली पर मीरा को किस करने पर ट्रोल हुए शाहिद
बीते बुधवार को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस त्योहार को बड़े शानदार अंदाज में सेलीब्रेट किया। साथ ही इन सितारों ने अपने फैंस को अलग-अलग अंदाज में दिवाली की शूभकानाएं भी दीं, लेकिन इस बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह हैं शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत। दिवाली पर किस वाली तस्वीर से फैंस को दिवाली विश करने पर यह स्टार कपल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया है। 
Shahid Kapoor and mira Rajput troll to Bigg Boss 12 today top five news
Akshara Haasan - फोटो : file photo
निजी तस्वीर वायरल होने पर अक्षरा हासन ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन की हाल ही में प्राइवेट तस्वीरें लीक हुई थी। जिसपर अब उनका रिएक्शन आया है। अक्षरा खुद की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से बहुत आहत हुई हैं। इसको लेकर अब वह पुुलिस स्टेशन चली गई है। अक्षरा का कहना है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करके उनकी निजी तस्वरी वायरल की गई है। अक्षरा हासन ने हैकर्स तक पहुंचने के लिए मुंबई पुलिस की सायबर सेल की मदद ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor and mira Rajput troll to Bigg Boss 12 today top five news
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे - फोटो : file photo
फिल्म के मेकर्स ने सरकार के आपत्तिजनक दृश्य हटाने के लिए हुआ राजी
साउथ के सुपरस्टार थालापति विजय की नई फिल्म सरकार इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म रिलीज होती विवादों में आ गई है। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीमएके ने इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर एतराज जताया है। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और मंत्री बीते तीन दिन से तमिलनाडु में प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म के कुछ सीन तमिलनाडु की दिवगंत मुख्यमंत्री जयललिता की सरकार को गलत तरीके से पेश कर रही है। अब सरकार के मेकर्स ने फिल्म से जुड़े आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने का फैंसला कर लिया है। 
विज्ञापन
Shahid Kapoor and mira Rajput troll to Bigg Boss 12 today top five news
bigg boss 12 - फोटो : file photo
बिग बॉस 12: सोमी के लिए कुर्बानी देकर घर के हीरो बने रोमिल चौधरी
बिग बॉस के घर में हर दिन नए रंग देखने को मिलते हैं। बीते गुरूवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। जब रोमिल ने ऐसे काम किया जिसे देखकर घर में मौजूद सभी सदस्य हैरान रह गए और रोमिल की जमकर तारीफ करने लगे। दरअसल, दिवाली के मौके पर सभी घरवालों की तरफ से उन्हें वीडियो संदेश भेजे गए थे। इनमें तीन-तीन कंटेस्टेंट का एक समूह बनाए गए थे। तीन में से किसी एक कंटेस्टेंट को ही इन वीडियो मैसेज देखने का मौका मिला। इस दौरान रोमिल ने सोमी के लिए इस वीडियो मैसेज की कुर्बानी दे दी और अपने जगह सोमी को वीडियो मैसेज के लिए भेज दिया। जिससे उनकर घर में जमकर तारीफ हो रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed