{"_id":"5e78d5e58ebc3e78ba605a31","slug":"shahid-kapoor-described-kiara-advani-in-one-line-as-kabir-singh-on-instagram-q-a-session","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा का नाम सुन जाग गया शाहिद का 'कबीर सिंह' अवतार, इंस्टाग्राम पर लिखा- 'किसने टच किया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कियारा का नाम सुन जाग गया शाहिद का 'कबीर सिंह' अवतार, इंस्टाग्राम पर लिखा- 'किसने टच किया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कबीर सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते बॉलीवुड सितारों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। ऐसे में सितारे अधिकतर वक्त अपने परिवार और फैंस के साथ बिता रहे हैं। अपने फैंस को वक्त देने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई सितारा फैंस के लिए वीडियो और फोटो शेयर कर रहा है तो वहीं कोई अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहा है। ऐसा ही एक सवाल- जवाब का सेशन शाहिद कपूर ने भी अपने फैंस के साथ रखा।
2 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : एएनआई
दरअसल हाल ही में शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक क्यू एंड ए (क्वेशन एंड आंसर) सेशन रखा। इस दौरान शाहिद से जिस भी फैन ने जो भी सवाल पूछा, अभिनेता ने उसका जवाब दिया। इस सेशन को फैंस के साथ ही शाहिद ने भी काफी एन्जॉय किया।
3 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : amar ujala, mumbai
इस बीच एक फैन ने शाहिद से सवाल पूछा कि आप कियारा आडवाणी को एक शब्द में कैसे बखान करोगे। इस सवाल का जवाब देते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, 'किसने टच किया।' वैसे जिनको भी शाहिद का ये जवाब नहीं समझ आया उनको बता दें कि शाहिद और कियारा फिल्म कबीर सिंह में एक साथ नजर आ चुके हैं और ये फिल्म कबीर सिंह का ही डायलॉग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
बात शाहिद कपूर के फिल्मी करियर की करें तो शाहिद आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में ही नजर आए थे। फिल्म में एक तरफ जहां शाहिद का गुस्सा और प्यार दर्शकों को बेहद पसंद आया था तो वहीं कियारा की मासूमियत ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि फिल्म के एक थप्पड़ सीन पर काफी बवाल भी देखने को मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहिद की अगली फिल्म जर्सी है। कबीर सिंह की तरह ही जर्सी भी साउथ इंडियन फिल्म की रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के लिए शाहिद जमकर क्रिकेट प्रेक्टिस कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट भी वायरल हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म का शूट कोरोना वायरस के चलते रुक गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।