{"_id":"5d0ddeb28ebc3e20ed37353f","slug":"shahid-kapoor-film-kabir-singh-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी 'कबीर सिंह, पहले दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी 'कबीर सिंह, पहले दिन कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह में गुस्सैल शाहिद कपूर को जनता से ढेर सारा प्यार मिल रहा है, इसी कारण बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई भी बढ़िया हुई है। हालांकि दर्शकों के कुछ वर्ग से फिल्म को कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है, पर इसके बावजूद फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है।
2 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
कबीर सिंह ने अपने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। बीते कुछ महीनों में रिलीज हुई बड़े बजट की फिल्में शुक्रवार को रिलीज नहीं हुईं। इसका कारण फिल्म की अच्छी ओपनिंग पाना था। पर फिल्म कबीर सिंह इस परंपरा के अनुसार बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई, इसके बाद भी फिल्म ने शानदार कमाई की है।
3 of 5
kabir singh and arjun reddy
- फोटो : social media
कबीर सिंह ने शाहिद की फिल्म पद्मावत की ओपनिंग डे कमाई 19 करोड़ और इस साल आई गली बॉय की कमाई 19.40 करोड़ और टोटल धमाल की कमाई 16.50 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि फिल्म अर्जुन रेड्डी साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसका हिंदी रीमेक होने की वजह से फैंस को कबीर सिंह का बेसब्री से इंतजार था। पहले दिन के इस कलेक्शन से साफ है कि ये फिल्म फैंस को खुश करने में सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
प्यार और जुदाई पर आधारित लव स्टोरी सभी को काफी पसंद आ रही है। एक तरफ जहां ऑडियंस का रिएक्शन फिल्म को लेकर बहुत अच्छा आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर सेलेब्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने भी कबीर सिंह को लेकर रिएक्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : youtube
फिल्म देखने के बाद शाहिद की पत्नी ने इंस्टा पर पति की तारीफ की है। मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का लुक शेयर करते हुए लिखा, 'आ जमाने आज़माले रूठता नहीं, फासलों से हौसला ये टूटता नहीं...बेबी मुझे आप पर गर्व है। ये आपके शाइन करने का वक्त है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।